फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Onion retails at Rs 35 per kg in the market and Rs 80 per kg in city, prices will falltill Deepawali

Meerut: फुटकर में मंडी में प्याज 35 और शहर में 80 रुपये प्रति किलो, दीपावली तक और गिरेंगे दाम

Sat, 04 Nov 2023 08:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Nov 2023 08:20 AM IST
सार

प्याज समेत सभी हरी सब्जियों के दाम लगातार नॉर्मल हो रहे हैं, लेकिन शहर में अभी भी महंगे रेट पर ही सब्जियां बेची जा रही हैं। धनिया, मैथी, मूली, पालक, सरसों का साग चार रुपये किलो तक मिल रहे हैं, जबकि शहर में यह दुगने रेट पर मिल रही है।

विज्ञापन
Meerut: Onion retails at Rs 35 per kg in the market and Rs 80 per kg in city, prices will falltill Deepawali
80 रुपये किलो बिक रहा प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अगर फुटकर में सस्ती सब्जी चाहिए तो नवीन और लोहियानगर सब्जी मंडी पहुंच जाएं। प्याज समेत सभी हरी सब्जियों के दाम लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन शहर में अभी भी उसे रेट पर सब्जियां बेची जा रही हैं। फुटकर विक्रेता शहर की गली मोहल्लों में प्याज 70-80 रुपये किलो बेच रहे हों, लेकिन नवीन मंडी में प्याज के दाम फुटकर में 20 से 35 रुपये किलो आ गए हैं।

विज्ञापन

मंडी और बाहर शहर में सब्जियों के दामों में तीन गुना से अधिक फर्क है। प्याज ही नहीं बल्कि अन्य हरी सब्जियां भी प्रतिदिन सस्ती हो रही हैं। फुटकर विक्रेता हैं कि अभी भी पुराने रेट पर प्याज और अन्य सब्जियां बेच रहे हैं। जनता के साथ फुटकर बाजार में खुली लूट हो रही है।

विज्ञापन


नवीन और लोहियानगर सब्जी मंडी में फुटकर का कारोबार बढ़ गया है। शारदा रोड, गढ़ रोड, किला रोड, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, गंगानगर, माधवपुरम समेत कई इलाकों में फुटकर में बेची जा रही सब्जियों के भाव और मंडी के रेट में भारी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से कांपा पश्चिमी यूपी, नींद से जागे लोग, इमारतों से बाहर की ओर दौड़े  

सब्जियों के रेट

सब्जी मंडी में थोक फुटकर बाहर फुटकर में
चिपसोना आलू 8-11 18
प्याज 20-30 35 70-80
फूलगोभी 05-10 30-40
मूली 03-04 08
धनिया 4-5 10-15
मैथी 6 8 15-30
बैंगन 8-10 35-40
टमाटर 15-20 40-50
हरी मिर्च 16-20 40
शिमला मिर्च 18-25 40
गाजर 15-20 40

नोट : सब्जियों के दाम प्रति किलो में में लिए गए हैं।

सभी हरी सब्जियां सस्ती हैं। राजस्थान की प्याज के मंडी में आने के बाद से लगातार रेट गिर रहे हैं। दीपावली तक प्याज काफी सस्ती हो जाएगी। फुटकर विक्रेता अधिक दाम में सब्जी बेच रहे हैं। उन्हें समझदारी से काम लेना चाहिए। - पदम सिंह सैनी, प्रधान, नवीन सब्जी मंडी एसो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed