{"_id":"66c19247984ada1c880a6ef0","slug":"meerut-one-brother-died-due-to-bike-slipping-condition-of-the-other-critical-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाइक फिसलने से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाइक फिसलने से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sun, 18 Aug 2024 12:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:03 PM IST
सार
बाइक फिसलने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के निकट दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि बाइक फिसलने से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
संजय की बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
गांव समसपुर निवासी विपुल शर्मा व संजय शर्मा पुत्रगण अशोक शर्मा देर शाम बाइक से मेरठ की ओर से वापस गांव लौट रहे थे। मवाना क्षेत्र में टोल से पहले गांव भैंसा के रास्ते के सामने स्थित मंदिर के पास पहुंचे तो दुर्घटना के चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने संजय शर्मा (45) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि दुर्घटना बाइक फिसलने से हुई है। मौके पर किसी वाहन से टकराने का कोई निशान आदि नहीं है।