फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर में महापंचायत Live: राकेश टिकैत बोले- खेती-किसानी ही नहीं शिक्षा, चिकित्सा और संविधान भी खतरे में, सरकार ने दिए ये तीन बड़े धोखे

Sun, 05 Sep 2021 04:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Sep 2021 04:56 PM IST
खास बातें

मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत को लेकर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिले के बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर मौजूद हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी महापंचायत में आए हैं और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक यह आंदोलन सफल नहीं होगा तबतक वह घर वापस नहीं लौटेंगे। यहां पढ़ें किसान महापंचायत से संबंधित पल-पल के अपडेट-

विज्ञापन
Meerut on high alert due to Kisan Mahapanchayat live updates in hindi
किसान महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:48 PM, 05-Sep-2021
राकेश टिकैत ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और संविधान खतरे में हैं। इन सभी को बचाना है। खेती किसानी, जिससे यह आंदोलन शुरू हुआ, यह भी बिकने के कगार में है। हमारी समझ में जब आया तो उसके बाद किसान आंदोनल शुरू हुआ। आज हालात ये हैं कि सड़कों पर दस साल पुराना ट्रैक्टर-टेंपो नहीं चलेगा, वह भी इसी में आता है। उन्होंने कहा कि हम जिस जमीन पर आए हैं, उत्तर प्रदेश की यह जमीन गन्ना बेल्ट है। क्या इन्होंने नहीं कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो 450 रुपये भाव देंगे। पुरानी सरकारों ने 80 व 50 रुपये रेट बढ़ाया, क्या योगी सरकार इनसे कमजोर है, एक भी रुपया नहीं बढ़ाया। 12 हजार करोड़ से ज्यादा मिलों पर बकाया है, इन्हें मांगते हैं तो इसे राजनीति कहा जाता है।
04:02 PM, 05-Sep-2021
किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड नहीं, मिशन देश बचाने का होगा। कहा देश और संविधान दोनों को बचाना होगा। आज लड़ाई इस मोड़ पर आ गई कि जो 14 करोड़ लोग बेरोजगार है, उनके कंधों पर ये आंदोलन है।

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीन बड़े धोखे दिए हैं। पहला धोखा यह कि रेल व हवाई अड्डे बेचे जाएंगे, यह घोषणा पत्र में नहीं लिखा गया था। फिर किसने यह ताकत दी? दूसरा धोखा यह किया कि बिजली बेचेंगे, प्राइवेट करेंगे, यह उनके घोषणा पत्र में नहीं था। वहीं जब लोगों से वोट मांगी, तब नहीं कहा, कि बिजली बेचेंगे, फिर अब ऐसा क्यों? तीसरा धोखा यह किया कि सड़कें बेचेंगे, उस पर टैक्स लगाएंगे। यह भी घोषणा पत्र में नहीं लिखा था। अब देख लो क्या-कया चीजें बिक रहीं हैं। एलआईसी जो देश की बड़ी कंपनी है लेकिन अब ये सब बिक रहे हैं। इनके खरीदार अडानी और अंबानी हैं, कोई और नहीं।
विज्ञापन
03:34 PM, 05-Sep-2021
योगेंद्र यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पांच आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा, फसल बीमा के नाम पर फरेब किया, दाना दाना खरीदने का वादे पर खरीद नहीं हुई, कर्जमाफी के नाम ढोंग किया और लोगों को धर्म के नाम पर बांट दिया। उन्होंने कहा कि सौ सुनार की अब किसानों ने एक लुहार की चोट मारी है।
03:12 PM, 05-Sep-2021

10 और 11 सितंबर को लखनऊ में होगी अहम बैठक

आगामी 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में तमाम किसान संगठन के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक होगी, जिसमें प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर संयुक्त मोर्चा बनाए जाने पर मुहर लगाई जाएगी। वही महापंचायत के दौरान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों में बलदेव सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चड्डूनी, राकेश टिकैत समेत सभी पदाधिकारियों ने मंच से एलान किया कि यूपी मिशन की सोच के साथ महापंचायत की गई थी लेकिन अब यह पूरे देश का मिशन है। 
03:09 PM, 05-Sep-2021

27 सितंबर को भारत बंद का एलान

किसान महापंचायत के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एलान कर दिया गया है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत 27 सितंबर को भारत बंद किया जाएगा। इसके अलावा यह भी एलान किया गया कि अब संयुक्त किसान मोर्चा का गठन देश के प्रत्येक राज्य में और प्रत्येक जिले में भी किया जाएगा। 
02:52 PM, 05-Sep-2021

मंच से लगे अल्लाहु अकबर और हर हर महादेव के नारे

महापंचायत के मंच से टिकैत ने कहा कि यूपी की योगी सरकार सांप्रदायिक दंगा कराने वाली सरकार है। भाजपा तोड़ने का काम करती है और हम जोड़ने का काम करते हैं। इसी धरती से अल्लाह-हू-अकबर और हर हर महादेव के नारे लगते रहे हैं और लगते रहेंगे। इसी के साथ टिकैत ने वहां मौजूद लोगों से नारे भी लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 05-Sep-2021

जब तक आंदोलन सफल नहीं होगा घर नहीं लौटूंगा: टिकैत

मंच से टिकैत ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार झूठी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति कुंतल नहीं मिला। अब जब तक मांग पूरी नहीं होगी दिल्ली में आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश में संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। जब तक यह आंदोलन सफल नहीं होगा तबतक घर वापस नहीं लौटूंगा।
02:28 PM, 05-Sep-2021

राकेश टिकैत बोले- हमें भारत के संविधान को बचाना है

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब यह मिशन यूपी नहीं अब मिशन भारत है। हमें भारत के संविधान को बचाना है। मोदी सरकार और योगी सरकार बिजली, एयरपोर्ट सब कुछ बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
02:26 PM, 05-Sep-2021

हमें वोट पर चोट करनी होगी: मेधा पाटेकर

महापंचायत में पहुंचीं मेधा पाटेकर ने कहा कि हमें वोट पर चोट करनी होगी। मोदी ने नोटबंदी की थी कि हमें वोटबंदी करके मोदी योगी को हराना है।
01:55 PM, 05-Sep-2021

व्यवस्था बिगड़ी तो माइक लेकर बोले राकेश टिकैत

महापंचायत के दौरान कुछ किसानों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो राकेश टिकैत ने माइक लेकर लोगों को तीखे तेवर के साथ समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed