फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Not even an inch of garbage removed in Lohianagar, SP's strike ended by giving 'pill' of assurance

Meerut: लोहियानगर में एक इंच भी नहीं हटा कूड़ा, आश्वासन की 'गोली' खिलाकर खत्म कराया सपाइयों का धरना

Thu, 12 Jun 2025 10:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Jun 2025 10:45 PM IST
सार

नगर निगम के अधिकारी लोहियानगर पहुंचे और कहा कि 28 करोड़ की डिमांड शासन से की है। बजट आते ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इसके बाद तपती गर्मी में धरने पर बैठे सपाई मान गए।
 

विज्ञापन
Meerut: Not even an inch of garbage removed in Lohianagar, SP's strike ended by giving 'pill' of assurance
धरना समाप्त करते सपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहियानगर से एक इंच कूड़ा नहीं हटाया गया। यहां कचरा डालने का सिलसिला जारी है और अभी कूड़े के पहाड़ खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। हर बार की तरह सिर्फ आश्वासन पर बृहस्पतिवार को धरना स्थगित कर दिया गया। आठ दिन तक सपा कार्यकर्ता आमरण-अनशन पर बैठे रहे। उन्हाेंने दावा किया था कि जब तक कूड़े की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वे नहीं उठेंगे। बृहस्पतिवार को निगम अफसरों के आश्वासन पर सपाई मान गए और धरना समाप्त कर वापस घर लौट गए।
विज्ञापन

 

सपा कार्यकर्ताओं के अमरण-अनशन पर स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि लोहियानगर कूड़ा निस्तारण के लिए 28 करोड़ की डिमांड शासन से करने की बात कही है। शासन से पैसा स्वीकृत होते ही कूड़ा निस्तारण कराया जाएगा। जबकि लोहियानगर कूड़ा प्लांट संचालन करने में करोड़ों रुपया निगम खर्च कर चुका है। नगर आयुक्त ने भ्रष्टाचार के आरोप भी प्लांट संचालित करने वाली कंपनी पर लगाकर उसका अनुबंध निरस्त कर दिया। इस मामले में निगम अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ और उनमें बार-बार आग लगने से करीब 50 हजार की आबादी को खतरा बना हुआ है। भीषण गर्मी मेें संक्रमण फैल रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। इसके विरोध में वीर गुर्जर सेना अध्यक्ष एवं सपा नेता गौरव काजीपुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पांच जून 2025 से लोहियानगर सब्जी मंडी गेट पर अमरण-अनशन पर बैठे हैं। इससे पहले सपा कार्यकर्ता व भाकियू के कार्यकर्ता हंगामा कर चुके हैं। तीन दिन पहले सपा कार्यकर्ताओं ने कूड़ा गाड़ी रोक दी थी। निगम अधिकारियों ने तीन दिन में समाधान करने की बात कही थी।
 
विज्ञापन

महापंचायत में सपा नेता पहुंचे, आश्वासन पर लौट आए
सपा कार्यकर्ताओं ने 12 जून यानी बृहस्पतिवार को महापंचायत का ऐलान किया था। लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ के विरोध में अमरण-अनशन पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं के समर्थन में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, जीतू नागपाल सहित कई सपा नेता मौके पर पहुंचे। धरने के बाद भी निगम ने कूड़ा एक इंच नहीं हटाया, बल्कि लगातार वहां पर कचरा डालने का सिलसिला जारी रखा। निगम अफसरों ने जल्द कूड़ा निस्तारण करने का आश्वासन दिया, जिस पर सपाई मान गए। सपा जिलाध्यक्ष ने आमरण-अनशन समाप्त कर दिया और धरना स्थगित कराया है। धरने पर सपा जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, कर्मवीर गुमी, अहतेशाम इलाही, संगीता राहुल, नेहा गौड़, किशन जाटव, दीपक सिरोही, धर्मेद्र चपराना, मोनू पंवार, तुलसी राम यादव आदि मौजूद रहे।
 

छह महीने में कूड़ा निस्तारण का दिया आश्वासन
अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने छह माह से लेकर एक वर्ष के बीच कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर 28 करोड़ की लागत से चालू होने वाला एक प्रोजेक्ट बनाया है, जो पास होने के लिए शासन गया है। अधिकारियों के आश्वासन पर सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि यदि नगर निगम अफसरों ने वादाखिलाफी की तो फिर बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। दूसरी ओर अनशन-धरना स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, तरुण शर्मा, एसके शाहरूख, नवीन गुर्जर ने भी पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed