फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: nodal officer knows the condition of corona patients admitted in hospitals

मेरठ: मुझे शासन ने भेजा है, कोई परेशानी हो तो बताइए, नोडल अधिकारी ने जाना अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों के हाल

Wed, 12 Jan 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jan 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut: nodal officer knows the condition of corona patients admitted in hospitals
कोरोना मरीजों से फोन पर बात करते नोडल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के राहत आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने बुधवार को अस्पतालों में भर्ती मरीजों से फोन पर वार्ता की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों औऱ तीमारदारों से कहा कि उन्हें शासन ने भेजा है, अगर कोई दिक्कत या परेशानी है तो उन्हें बताएं। इस पर मरीजों-तीमारदारों ने कहा कि अस्पताल में कोई परेशानी नहीं है, अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अलग-अलग जगह बनाए गए सेंटर को एक जगह करने के निर्देश दिए, ताकि सतत निगरानी की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितने मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं उनमें से कितने क्रिटिकल हैं, कितने वेंटिलेटर पर हैं व कितने ऑक्सीजन पर हैं, इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को होनी चाहिए। उन्होंने अनट्रेक्ड पेशेंट्स को आरआरटी ( रैपिड रिस्पांस टीम) व अन्य माध्यमों से ट्रैक करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : आचार संहिता का नहीं डर : संदूक से नहीं निकल रही माननीयों की बंदूक, कई बड़े नेता व जनप्रतिनिधियों ने जमा नहीं किए शस्त्र

कंट्रोल रूम के प्रभारियों को निर्देशित किया कि बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की अलग-अलग सूची बनाई जाए। भर्ती बच्चों का अस्पतालों से फीडबैक लिया जाए। प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीजों से निर्धारित दर के अनुरूप ही चार्ज करें, यह सुनिश्चित किया जाए। 


इसके बाद एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को नियमित रूप से विजिट करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे हैं वैक्सीनेशन के कार्यों को भी देखा।

इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी शर्मा, सीडीओ एस चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, डॉ. सुधीर, डॉ. वीपी शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed