{"_id":"6475810e62703ba6c10fb605","slug":"meerut-news-youth-killed-in-sarurpur-dead-body-found-in-forest-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरूरपुर में दिन निकलते ही युवक की हत्या, नलकूप पर मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरूरपुर में दिन निकलते ही युवक की हत्या, नलकूप पर मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
Tue, 30 May 2023 10:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 May 2023 10:23 AM IST
सार
सरूरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा करनावल के जंगल मे युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव नलकूप पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर हैं चोट के निशान। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में नलकूप पर हत्या के बाद युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मृतक शुभम पुत्र सत्यवीर का शव नलकूप की चारपाई पर पड़ा था। के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुभम दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही घर पर आया था। मृतक के भाई गौरव के अनुसार शुभम सोमवार की दोपहर से घर से लापता था। रातभर कई स्थानों पर तलाश करते रहे लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अफसरों व बाबुओं में ठनी: मेडा की फाइलें गायब, जांच में मिलीं 144 लावारिस अलमारी, निलंबित कर्मी चाबी लेकर फरार
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों को खिवाई संपर्क मार्ग पर रामपाल के नलकूप पर चारपाई पर खून से लथपथ युवक का शव पड़ा दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
हालांकि पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मृतक के शरीर पर जख्म से स्पष्ट हो रहा है कि हत्या के दौरान धारदार हथियार से हमला भी किया गया।