फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Woman hand found buried in okra field in Khadauli village, forensic team collects evidence

UP: महिला के हाथ का पंजा दबा देख उड़े किसान के होश, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम

Fri, 16 Jun 2023 05:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 05:14 PM IST
सार

Meerut News : भिंडी के खेत में महिला के हाथ का पंजा दबा देखकर किसान के होश उड़ गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Meerut News: Woman hand found buried in okra field in Khadauli village, forensic team collects evidence
टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित खड़ौली गांव के एक खेत में महिला का हाथ का पंजा दबा मिला। शुक्रवार सुबह किसान खेत पर पानी देने के लिए पहुंचा तो उसे पंजा दबा हुआ दिखाई दिया। खेत में पंजा दबा देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। किसान ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लगभग एक घंटे तक आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन पुलिस को मौके से अन्य कोई अंग या शव बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन


हाईवे स्थित खड़ौली गांव निवासी कृष्ण पाल पुत्र समय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह भिंडी के खेत में पानी देकर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह वह खेत पर पहुंचा तो उसे खेत के किनारे पर ईंट का चट्टा लगा हुआ दिखाई दिया। वहीं, ईंट के किनारे पर कुछ कुत्ते घूम रहे थे। जिसके बाद पीड़ित किसान ने कुत्तों को भगाया। ईंट के चट्टे को हटाकर देखा तो पीड़ित किसान के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज

माना जा रहा है कि किसी ने देर रात में गड्ढा करके महिला के हाथ के पंजे को यहां दबा दिया। पंजे के ऊपर नमक डाल रखा था। वहीं, खेत के कोने पर नमक के दो पैकेट भी पड़े हुए थे। पीड़ित किसान ने थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। 

उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की जांच की। जिसके बाद पुलिस ने महिला के हाथ के पंजे को मोर्चरी भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, कार चालक की जमकर धुनाई

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पंजे को फॉरेंसिक के लिए भेज दिया गया है। वहीं आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed