फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Two suspects entered the army radar area, army personnel caught both

Meerut News: आर्मी रडार क्षेत्र में घुसे दो संदिग्ध, सेना के जवानों ने दोनों को पकड़ा, सामने आया ये सच

Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
सार

Meerut News : आर्मी रडार क्षेत्र में दो संदिग्ध घुस गए। वहीं, सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद जांच में यह सच सामने आया।

विज्ञापन
Meerut News: Two suspects entered the army radar area, army personnel caught both
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुवा स्थित आर्मी रडार क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक दीवार फांदकर घुस गए। रडार क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की। सोमवार दोपहर जवान उसे सरधना थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में दोनों युवक नशेड़ी निकले। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो युवक दबथुवा के पास स्थित आर्मी रडार क्षेत्र में घुस गए। वहां तैनात सेना के जवानों ने घूमते देखा तो अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और युवकों को पकड़ लिया। सैन्य अधिकारियों ने दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए। 
विज्ञापन


वहीं, सोमवार दोपहर आर्मी के जवान युवकों को थाने लेकर पहुंचे। इस दौरान नायब सूबेदार श्याम किशोर ने थाने में तहरीर देकर युवकों को पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने युवकों का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने कारण कस्टडी में नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव

इस पर आर्मी सूबेदार ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पूछताछ में युवक साहिब पुत्र दिलशाद निवासी कांधला और छोटू पुत्र ऋषिपाल निवासी खेड़ी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे। जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed