फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Three-year-old child dies of drowning under suspicious circumstances in Hastinapur

बाढ़ का कहर: तीन साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 26 Oct 2021 12:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Oct 2021 12:04 PM IST
सार

हस्तिनापुर में बाढ़ के भरे पानी में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
Meerut News: Three-year-old child dies of drowning under suspicious circumstances in Hastinapur
बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव कुंहेडा में गांव के समीप भरे बाढ़ के पानी में तीन साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। वहीं बच्चे की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर परिवार की सहमति से बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कुंहेडा निवासी नूर मोहम्मद का तीन वर्षीय मासूम बेटा तोहिद सोमवार दोपहर को गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते वक्त अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था, जिसे परिजन कल दोपहर से ही इधर-उधर तलाश रहे थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण गांव के पास बने तालाब में बाढ़ का लबालब भरा हुआ है। बताया गया कि यह तालाब नूर मोहम्मद के घर के बिल्कुल समीप है। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह तालाब में तोहिद की तलाश की तो वह पानी में डूबा हुआ मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

वहीं मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिवार के लोगों की सहमति से शव को परिजनों के सुपुर्द किया। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र के सैकड़ों लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा

बाढ़ नहीं आती तो बच्चे की जान नहीं जाती
परिवार के लोग बार-बार रोते हुए यही कह रहे हैं कि यह बाढ़ उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर गई। बाढ़ का पानी उनके घरों तक पहुंच गया लेकिन उन्होंने सोचा कि सुरक्षित बच गए हैं। उन्हें क्या पता था उसी के पानी में उनके मासूम बेटे की मौत हो जाएगी। अगर यह बाढ़ का पानी नहीं आता तो तालाब में इतना पानी नहीं होता और उनके बच्चे की मौत नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed