फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: There was fight between junior doctors and staff in the medical college

यूपी: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, जमकर तोड़फोड़, कोरोना मरीजों में मची खलबली

Sat, 01 May 2021 11:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 May 2021 11:06 AM IST
सार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बॉडी पैक करने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। इससे कोरोना मरीजों में खलबली मच गई।

विज्ञापन
Meerut News: There was fight between junior doctors and staff in the medical college
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बॉडी पैक करने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। इससे कोरोना मरीजों में खलबली मच गई। विरोध में दोनों पक्षों ने काम बंद कर दिया। इससे मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था फैल गई। पुलिस ने कर्मचारी नदीम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने कर्मचारियों को बॉडी पैक करने के लिए बुलाया था। कई बार कहने के बावजूद कर्मचारी नहीं आए। काफी देर बाद जब कर्मचारी आए तो डॉक्टरों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे कोविड वार्ड में भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी लगते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने कर्मचारियों की गलती बताई। जूनियर डॉक्टर शुभरीत त्यागी की ओर से कर्मचारी नदीम, जावेद, रवि सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वहीं देर रात अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी, प्राचार्य ने हॉस्टल पहुंचकर जूनियर डॉक्टरों से बात की। कुछ डॉक्टर समझाने पर काम पर लौट आए। वहीं कर्मचारियों को समझाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

बेबसी: अपने घायल बेटे को लेकर भटकती रही मां, फिर डॉक्टरों के सामने जोड़े हाथ, किसी को नहीं आया तरस

खौफ: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, कोरोना ने उजाड़ दिया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed