{"_id":"5f435f508ebc3e876c6862d2","slug":"meerut-news-students-are-not-connecting-with-doordarshan-and-swayambha-channels","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल से नहीं जुड़ रहे छात्र, ये रही वजह, ऐसे चलती हैं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल से नहीं जुड़ रहे छात्र, ये रही वजह, ऐसे चलती हैं कक्षाएं
Mon, 24 Aug 2020 12:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल के जरिये भी विद्यार्थी कक्षाएं नहीं कर पा रहे हैं। प्रचार प्रसार की कमी के कारण छात्र जुड़ नहीं पा रहे हैं। कोरोना काल में घर पर रहकर पढ़ाई कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छात्र परेशानी न हों।
विज्ञापन
मेरठ में कक्षाएं नौ से 12वीं तक करीब एक लाख 60 हजार विद्यार्थी हैं, जो यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ते हैं। इनमें से करीब 45 प्रतिशत विद्यार्थी (72 हजार) ऐसे हैं जो ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि अभी ज्यादा स्टूडेंट्स नहीं जुड़ पाए हैं, कोशिश जारी है, दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार, एडीजी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
ऐसे चलती हैं कक्षाएं
कक्षा नौ और 11 की पढ़ाई स्वयं प्रभा चैनल 22 पर सुबह 11 से 1 बजे तक। इसका पुन: प्रसारण शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक। कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर दोपहर एक से दो, 2:30 से 3, 3:30 से पांच, 5:30 से 6:30 बजे तक होता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/