Meerut News: आवारा कुत्तों का आतंक, वृद्ध पर हमला कर किया घायल, लोगो में दहशत
Meerut News : सोमवार को आवारा कुत्तों ने सी 112 निवासी घासीराम यादव को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पहले भी कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम फेज वन के सी पॉकेट में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। परिवार के लोग हाथों में डंडा लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने जा रहे हैं। कई बार नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने को लेकर शिकायत की जा चुकी है।
पल्लवपुरम फेज वन के सी पॉकेट में हर वक्त कुत्तों का झुंड घूमता रहता है, जिस कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। दहशत इस कदर है कि सामान खरीदने और बच्चों को स्कूल छोड़ने के दौरान लोग हाथों में डंडा लेकर जाते हैं। कुत्ते किसी को अकेला पाकर हमला कर देते है।
सोमवार को आवारा कुत्तों ने सी 112 निवासी घासीराम यादव को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्ध का शोर सुनकर कॉलोनी के लोग डंडे लेकर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। इससे पहले भी कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
इसके अलावा पल्हैड़ा में भी कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। भाजपा नेता गौरव मलिक ने बताया कि लोग नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मामले की शिकायत कर चुके हैं। घासीराम पर कुत्तों के हमले के बाद उन्होंने दोबारा से अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
एंटी रैबिज इंजेक्शन के लिए जाना पड़ता है सात किलोमीटर
पल्लवपुरम में कुत्तों के आतंक से बच्चे से लेकर बड़ों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यदि, कुत्ता किसी के काट लेता है तो ऐसे में एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पीड़ित को सात किमी दूर दौराला सीएचसी पर जाना पड़ता है। पल्हैड़ा उपकेंद्र पर एंटी रैबिज के इंजेक्शन नहीं होने के कारण लोग मेडिकल स्टोर से महंगे इंजेक्शन लेने को मजबूर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोग ना तो सीएचसी दौराला पर जा पाते हैं और ना ही महंगा इंजेक्शन खरीद पाते हैँ। ऐसे में उन्हें रैबिज की बीमारी होने का खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन