{"_id":"618ac4ba32f13474b2125567","slug":"meerut-news-rss-worker-says-people-of-other-community-threaten-to-migrate-if-they-do-not-convert-in-kharkhoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आरएसएस कार्यकर्ता को धर्मांतरण न करने पर पलायन की धमकी, दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आरएसएस कार्यकर्ता को धर्मांतरण न करने पर पलायन की धमकी, दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया आरोप
Wed, 10 Nov 2021 12:28 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:28 AM IST
सार
आरएसएस के कार्यकर्ता ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया कि उस पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं लेखपाल ने भी इसकी जांच रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के खरखौदा में आरएसएस कार्यकर्ता कुलदीप त्यागी उर्फ बबलू ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया कि उस पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर पलायन की धमकी दी जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कुलदीप त्यागी एक सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। लेखपाल ने भी इसकी जांच रिपोर्ट दी है। दूसरे समुदाय के लोग कब्जे का विरोध करते हैं। इसके चलते ऐसा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में कुलदीप त्यागी उर्फ बबलू ने खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताकर कहा कि उनका गांव मुस्लिम बाहुल्य है। आरोप है कि 24 अक्तूबर की शाम सात बजे दूसरे समुदाय के लोग घर में घुस गए। उसे धमकी दी कि वह परिवार सहित धर्मांतरण कर लें अन्यथा 15 दिन में गांव छोड़कर चला जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
आरोप है दूसरे समुदाय के लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। अब कुलदीप त्यागी ने हत्या होने का अंदेशा जताया है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने कुलदीप से जानकारी ली है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
थाने में समाधान दिवस लगता है। कुलदीप त्यागी ने इसकी शिकायत कभी नहीं की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद है। - चंद्रकांत मीणा, आईपीएस सीओ किठौर