फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Roadways bus trips will increase on Bhaidooj, buses will operate even at night

Meerut News: भाईदूज पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे, रात में भी होगा बसों का संचालन

Sun, 12 Nov 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

भाई दूज के मौके पर यूपी रोडवेज की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रात में भी बसों का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Meerut News: Roadways bus trips will increase on Bhaidooj, buses will operate even at night
भैसाली बस अड्डा मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली व भाई दूज के मौके पर रोडवेज की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है। यात्रियों को सभी रूटों पर आराम से बस मिल सके, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। शनिवार को भी मेरठ से दिल्ली और बिजनौर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही, जिसके चलते इन रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया। वहीं परिचालकों और चालकों को भी अतिरिक्त गाड़ी चलाने जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

विज्ञापन


मेरठ रीजन में प्रतिदिन 700 से अधिक बसों का संचालन होता है। यहां से हरिद्वार, ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, हाथरस, रामपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई जिलों के लिए बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepawali 2023: बाजार गुलजार, रौशन हुए घर-द्वार, सेहत का रखें ध्यान, उमंग से मनाएं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान शनिवार को कई रूटों पर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे अधिक यात्री बिजनौर रूट पर रहे। रात 11 बजे तक बिजनौर के लिए बसों का संचालन होता रहा।

एआरएम मेरठ डिपो जगदीश सिंह व एआरएम भैसाली डिपो अरविंद कुमार ने बतया कि जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही बसों को भी बढ़ाया जाएगा। रात में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिस समय भी यात्री होंगे उस समय बसों का संचालन किया जएगा।
 
रोडवेज कर्मचारियों की समस्या को उठाया
रोडवेज श्रमिक समाज कल्याण संघ की बैठक शनिवार को मेरठ डिपो स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ताराचंद ने की। इस मौके पर संघ के क्षेत्रीय मंत्री राहुल कुमार ने कर्मचारियों के वेतन, भत्ते संबंधी आदि मामलों को अधिकारियों के सामने रखने की बात कही। बैठक में सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी गई। इस मौके पर गुलशाद अली, रामेंद्र कुमार, रहीसुद्दीन, निदेशक कुमार आदि मौजूद रहे। 

 मिले उपहार तो खिले चेहरे, जरुरमंदों की चौखट पर मिठाई और पटाखे लेकर पहुंचे पुलिस अफसर

खास से लेकर आम तक हर परिवार दीपावाली मनाने में जुटा है। मगर जरुरतमंदों का यह त्योहार फीका न रह जाए, इसके लिए पुलिस महकमे ने भी एक प्रयास किया। जिलेभर में अलग अलग जगहों पर पुलिस अफसरों ने जरुरतमंदों के घर पहुंचकर मिठाई और पटाखों का वितरण किया।

शनिवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने आदर्श महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां पर रह रहे बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिष्ठान, फल, उपहार, पटाखे आदि वितरित किए। इसके साथ ही विदुर कुटी के वृद्ध आश्रम में भी इन अफसरों ने उपहार दिए। एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सर्वम सिंह ने नूरपुर के सैनी पुरम में बच्चों को मिष्ठान और आतिशबाजी वितरित की।

उधर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने धामपुर क्षेत्र के कुष्ठ रोगी आश्रम में पहुंचकर मिष्ठान, फल-फूल व उपहार आदि वितरित किए। सीओ अफजलगढ़ शुभ सूचित और थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह कलंदर गढी में मिठाई और पटाखे वितरित किए। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र सिंह ने मौहल्ला जाब्तागंज में जरुरतमंदों को उपहार दिए। सीओ नगीना संग्राम सिंह ने बढ़ापुर में बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।

उल्लू को बचाने की कवायद जारी, जंगलों में खाक छान रहे वनाधिकारी

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में उल्लू पक्षी व बाघ को तस्करों से बचाने के लिए वन विभाग की कवायद जारी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा को संवेदनशील घोषित किया गया है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों को वन्यजीव तस्करों से सुरक्षित रखने को वन विभाग की कवायद जारी है। वनों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। कालागढ़, खड्डपानी आदि क्षेत्रों में विशेष गश्त की जा रही है। वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली के अनुसार उच्च अधिकारियों के आदेशों पर वनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बिजनौर से लगी कार्बेट की सीमा पर रात दिन निगाह रखी जा रही है।

बकाया जमा न करने पर 130 लोगों की निरस्त होगी किराएदारी

बिजनौर के धामपुर नगर पालिका की संपत्ति के 130 किरायेदारों ने अब तक किराया जमा नहीं कराया है। बार बार नाेटिस जारी होने के बाद भी इन लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। इस कारण पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। दिसंबर 2023 तक तक किराया को जमा नहीं किया किराएदारी निरस्त की जाएगी।

ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि पालिका में करीब 400 से ज्यादा पालिका के किराएदार है। इनमें से करीब 130 लोग ऐसे है, जिनके द्वारा बार- बार आग्रह करने के बाद भी बकाया जमा नहीं की जा रही है। इसलिए पालिका की ओर से किराएदारों से बकाया जमा कराने के लिए पूरी तरह फोकस किया जा रहा है।

ईओ ने बताया कि इन सभी लोगों को अंतिम हिदायत दी गई है। कहा गया है कि सभी दिसंबर के अंत तक किराया जमा कर दें। ऐसा न होने पर किराएदारी को निरस्त कर दुकानों में ताले डालकर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया जाएगा। 130 को छोड़ कर बाकी किराएदार बकाया को समय से जमा कर रहे है।

जल और गृह कर का 70 प्रतिशत बकाया वसूला 
ईओ ने बताया कि नागरिकों की ओर से पालिका का जल और गृह कर की बकाया को समय से जमा किया जा रहा है। अप्रैल 2024 तक जल और गृह कर की बकाया को जमा करने का लक्ष्य 90 लाख रुपये है। अब तक 70 प्रतिशत जमा किया जा चुका है। बाकी 30 प्रतिशत को जमा कराने को उनके पास अभी पर्याप्त समय है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed