फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Priyanka Gandhi has targeted the China company and the central government by tweet in the Rapid Rail Project case

चीनी कंपनी को मिले रैपिड रेल प्रोजेक्ट का विरोध जारी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

Fri, 19 Jun 2020 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jun 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Priyanka Gandhi has targeted the China company and the central government by tweet in the Rapid Rail Project case
प्रियंका गांधी - फोटो : twitter

रैपिड रेल टनल बनाने के लिए चीन की शंघाई टनल इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगाई गई बोली का विरोध जारी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर चीन की कंपनी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी ने लिखा कि केंद्र सरकार को मजबूत संदेश देना चाहिए था। लेकिन दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का चीन की कंपनी को टेंडर देना घुटने टेकने की रणनीति जैसा है। भारतीय कंपनियां भी इसके काबिल हैं। एक तरफ हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं और हमारी सरकार चीन की कंपनी को ठेका दे रही है। ये सही नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुझे कोरोना है... कोई भी छूना मत, बेबस नजर आए पुलिस अफसर, जमकर ड्रामा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एनसीआरटीसी द्वारा न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक की टनल के लिए निकाले गए टेंडर पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बुधवार को मंत्रालय ने बयान में कहा था कि अभी टेंडर की जांच चल रही है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। शंघाई टनल इंजीनियरिंग कारपोरेशन ने 1126 करोड़ की सबसे कम बोली लगाई है। ऐसे में टेंडर रद्द करने का निर्णय सरकार ही लेगी। रैपिड रेल के 30 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक कर्ज दे रहा है। इसको देखते हुए रैपिड रेल के अधिकतर कार्यों में ग्लोबल टेंडर ही किए जा रहे हैं। 

हम हार्डवेयर के लिए चीन पर निर्भर थे
चीन की समस्या कांग्रेस नेताओं द्वारा बोई गई है। हमें हार्डवेयर के लिए चीन पर निर्भर रहना पड़ता था। मोदी सरकार के कार्यकाल में हम आत्मनिर्भर बनने की तरफ कदम रख चुके हैं। - राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed