फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: police have not arrest to accused Arvind in murder case till 24 hours

Meerut Murder Case: 24 घंटे बाद भी नहीं लगा अरविंद का सुराग, आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Fri, 20 May 2022 12:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 May 2022 12:20 PM IST
सार

पुलिस 24 घंटे बाद भी आरोपी अरविंद का सुराग नहीं लगा सकी है। अरविंद की तलाश में कई टीमें लगी हैं। एक टीम बागपत के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन
Meerut News: police have not arrest to accused Arvind in murder case till 24 hours
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरूरपुर थाने से फरार हुए युवक का 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस की कई टीमें उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हैं। वहीं एक टीम बागपत के लिए रवाना हो गई है। बताया गया कि थाना पुलिस सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन


ये है मामला
सरूरपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर अरविंद नाम का युवक भाग गया था। बताया गया कि अरविंद ने आकाश की हत्या करना कबूल लिया था। पुलिस ने सरूरपुर और आसपास के गांव के जंगल में कांबिंग की, लेकिन अरविंद का सुराग नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि आकाश की हत्या अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी। 
विज्ञापन


सरूरपुर करनावल संपर्क मार्ग पर नौ मई 2022 को सरूरपुर निवासी आकाश पुत्र सुरेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और थाने में जाहिद, शेरू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की। उसके बाद आकाश के पड़ोस की महिला, गहलौता बिनौली निवासी अरविंद व सरधना के दौलतपुर गांव निवासी आकाश को बुधवार रात पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा

पुलिस के मुताबिक अरविंद ने पूछताछ में आकाश की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला से उसके संबंध है और आकाश भी उससे नजदीकियां बढ़ा रहा था। इसलिए मैंने उसे मार डाला, जबकि महिला ने अरविंद से संबंध होने तो बताए, लेकिन आकाश से कोई बात न होना बताया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप

वहीं रातभर पुलिस ने अरविंद से पूछताछ की। गुरुवार सुबह आठ बजे अरविंद पुलिस को चकमा देकर सरूरपुर थाने से भाग गया। करीब 30 मिनट बाद सरूरपुर पुलिस को उसके भागने की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अरविंद के भागने की जानकारी पर अधिकारियों ने थाना पुलिस को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed