फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police cut challan for not wearing mask but youths beat up the inspector

यूपी: मास्क नहीं पहनने पर काटा चलान तो दरोगा से कर दी हाथापाई, पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ का प्रयास

Tue, 18 Jan 2022 07:38 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jan 2022 07:38 AM IST
सार

मेरठ में मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने चालान काटा तो युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Meerut News: Police cut challan for not wearing mask but youths beat up the inspector
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एल ब्लॉक चौकी पर में कुछ युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी और चौकी में घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। बाद में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशे में थे।

विज्ञापन


नौचंदी पुलिस सोमवार शाम चेकिंग कर रही थी। सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला बिना मास्क के एक स्कूटी सवार को रोक लिया। इस पर स्कूटी सवार नाराज हो गया और पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने चालान काटा तो उसने फोन कर कुछ साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इन युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई कर दी। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। चौकी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। इस दौरान चौकी के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: मेरठ की इस सीट पर खींचतान जारी, क्या होगा अखिलेश-जयंत का फैसला, लोगों को बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पर हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया, जबकि अन्य भाग गए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम ताहिर व खालिद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी भारत गैस गोदाम निकट खरखौदा बताए। स्कूटी सवार युवक महबूब इनका भाई था। सभी एक कार्यक्रम से लौट थे। 

यह भी पढ़ें: दिलचस्प है इस सीट का इतिहास: यहां होगा रोमांचक मुकाबला, अभी कांग्रेस और गठबंधन ने नहीं उतारा प्रत्याशी

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई थी। दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed