फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police arrested female BJP leader and sent to jail in sexual assault attack case

दुष्कर्म मामला: पुलिस ने घर दबिश देकर भाजपा नेत्री को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जेल भेजा

Tue, 11 Jan 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jan 2022 06:34 PM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया। अभी दो आरोपी फरार है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Meerut News: Police arrested female BJP leader and sent to jail in sexual assault attack case
मेरठ में भाजपा नेत्री गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली निवासी एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दो युवकों के साथ आरोपी बनाई गई भाजपा नेत्री को पुलिस ने मंगलवार को घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेत्री को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


ये था मामला
बरेली की रहने वाली एक युवती ने मेरठ में दुल्हैड़ा निवासी भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान, उसके पुत्र व एक अन्य पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तभी से तीनों फरार चल रहे है। इस मामले में पीड़िता कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिल चुकी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान घर पर है। इसके बाद थाना पुलिस ने मीनाक्षी चौहान के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी मीनाक्षी चौहान को थाने ले आई और पूछताछ कर जेल भेज दिया। अभी इस मामले में आरोपी बनाए गए दोनों युवक फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed