फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: MP Sakshi Maharaj has statement back at Rakesh Tikait's statement

साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत के बयान पर किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

Tue, 29 Dec 2020 05:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: MP Sakshi Maharaj has statement back at Rakesh Tikait's statement
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को तथाकथित किसान बताते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि किसान तो खेतों में काम कर रहा है। यूपी और सिंधु बॉर्डर पर जाकर देखें कि वे लोग कहां के किसान हैं। राकेश टिकैत नेता होकर राजनीति कर रहे हैं पर छोटी बात नहीं करनी चाहिए। जिस तरह से बयान आ रहे थे उस बयान को भारत की जनता स्वीकार नहीं करेगी। किसी की आस्था के साथ कोई कैसे खिलवाड़ कर सकता है। मंदिर और पूजा पर उंगली उठाना अनुचित है। हिंदू मत रहो, किसी भी धर्म में चले जाओ लेकिन इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। देश में किसी ने भी उनकी बात पर उत्तर नहीं दिया। हाथी चलता है और लोग बोलते रहते हैं।    

विज्ञापन


सदर स्थित शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी के आवास पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। वे हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर दिल्ली जा रहे थे। प्रेसवार्ता में साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ सरदार ही किसान नहीं हैं। देश में उत्पात सिर्फ सिंधु बॉर्डर पर हो रहा है। किसान आंदोलन में शामिल नहीं है। जिन्हें समस्या है उन्हें प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री सभी ने बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। हमें संतुष्ट कर देंगे तो उनकी मांग मान ली जाएगी। मोदी को गाली देना अनुचित है। किसान कल्याण निधि किसानों ने मांगी नहीं थी लेकिन उन्हें दी गई। प्राकृतिक आपदा में 50 प्रतिशत का नुकसान होता था तब नुकसान माना जाता था। अब 30 प्रतिशत नुकसान भी आपदा में मान लिया जाता है। गरीबों के लिए 38 करोड़ जनधन खाते, शौचालय, 2022 तक हर सर पर छत होगी। पहले रहे प्रधानमंत्री कहते थे 100 रुपये भेजते हैं और 15 रुपये पहुंचते थे। मोदी दो हजार का बटन दबाते हैं और पूरा पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में मुस्लिम नहीं अल्पसंख्यक
देश का विभाजन हुआ तब पाकिस्तान में पांच करोड़ हिंदू था। आज पाकिस्तान में 50 लाख हिंदू भी नहीं हैं। हिंदुस्तान में दो करोड़ मुसलमान थे। आज हिंदुस्तान में 32 करोड़ मुसलमान हैं। हमारे राष्ट्रहित में मांग है कि हिंदू बड़ा भाई और मुसलिम छोटा भाई। मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा धार्मिक स्थलों के रखराख के लिए अध्यादेश लाने की प्रदेश सरकार तैयारी कर रही है। योगी जी सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं जो लव जिहाद के खिलाफ कानून लाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed