खुशखबर: दो वर्ष में मेरठ-गढ़ फोर लेन हाईवे और रिंग रोड पर भरिये फर्राटा, पढ़िए पूरा प्लान
मेरठ शहर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मेरठ-गढ़ चार लेन हाईवे और रिंग रोड को बनाए जाने के लिए किठौर में टाटा प्रोजेक्ट कंपनी ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही मेरठ से गढ़ तक बनाए जाने वाले 50.254 किलोमीटर प्रोजेक्ट का श्रीगणेश हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के चारों तरफ हाईवे और एक्सप्रेसवे का कार्य धरातल पर दिख रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेरठ-गढ़ चार लेन हाईवे और रिंग रोड को बनाए जाने के लिए किठौर में टाटा प्रोजेक्ट कंपनी ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही मेरठ से गढ़ तक बनाए जाने वाले 50.254 किलोमीटर प्रोजेक्ट का श्रीगणेश हुआ। इस हाईवे से ही गढ़ रोड-हापुड़ रोड, गढ़ रोड-मवाना रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद तीन नेशनल हाईवे आपस में जुड़ने के बाद वाहन फर्राटा भरेंगे।
इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 300 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे का नाम 709-ए रखा गया है। इस हाईवे की शुरुआत गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बदरखां गांव के पास से होती है। इसके ठीक पास से एनएच-24 गुजर रहा है। इसके अलावा मेरठ में रिंग रोड के जरिये मेरठ-बुलंदशहर हाईवे एनएच-235, मेरठ-पौड़ी एनएच-119 भी जुड़ जाएंगे।
वहीं, गढ़ रोड से लेकर एनएच-235 को जहां जोड़ा जा रहा है, उसी स्थान से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण शुरू किया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, टाटा प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट हेड श्रीनिवास राव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
दो बाईपास भी निकाले जाएंगे
इस प्रोजेक्ट में पहला बाईपास आठ किलोमीटर का गढ़ रोड पर स्थित नानपुर, शाहजहांपुर से होता हुआ किठौर से निकाला जाएगा। वहीं, दूसरा बाईपास दो किलोमीटर का हसनपुर कलां से निकाला जाएगा। इससे कुल 36 गांव प्रभावित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
प्रोजेक्ट - मेरठ-गढ़ एनएच 709-ए
कब पूरा होगा प्रोजेक्ट - दो वर्ष में
कुल लागत - 2068.99 करोड़ रुपये
दो इंटरकनेक्टर- गढ़ रोड से हापुड़ रोड, गढ़ रोड से मवाना रोड
अंडरपास - 5
बड़े ब्रिज - 4