Meerut News Live: सीसीएसयू में जमकर हंगामा, उर्मिला कार्या बनाई गई बिजनौर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य
{"_id":"63cb646698155c2db47beecd","slug":"meerut-news-live-read-meerut-and-west-up-latest-news-today-hindi-2023-01-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: सीसीएसयू में जमकर हंगामा, उर्मिला कार्या बनाई गई बिजनौर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Jan 2023 09:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:38 PM IST
खास बातें
मेरठ में हुए इन्वेस्टर सम्मिट में 17 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने खिलाड़ियों के मामले में कहा है कि वे इस मामले में खिलाड़ियों से बात करेंगे। वहीं डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैराल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा है।
विज्ञापन
उर्मिला कार्या
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
09:33 PM, 21-Jan-2023
बुलढाणा चीनी मिल पर 248 करोड़ रुपये बकाया
मुजफ्फरनगर में जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि बुढ़ाना चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र के 66 करोड़ रुपये और वर्तमान पेराई सत्र के 182 करोड़ रुपये बकाया है। दोनों सत्र के मिलाकर मिल पर 248 करोड़ रुपये बकाया हैं।

09:30 PM, 21-Jan-2023
उर्मिला कार्या बनाई गई बिजनौर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य
शासन की ओर से यूपी में बन रहे मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य की लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में आचार्य एवं विभागाध्यक्ष आब्स एंड गायनी उर्मिला कार्या को महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज बिजनौर का प्राचार्य बनाया गया है। उर्मिला कार्या मेडिकल कॉलेज में साल 2003 से कार्यरत हैं।
उर्मिला कार्या ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर रहकर अपनी पढ़ाई की है। उनके पिता आर्मी में थे, जिस वजह से उन्हें अलग-अलग जगह पर जाना पड़ता था। इसके आगे कहा कि उन्होंने एमबीबीएस झांसी से किया है। एमएस इलाहाबाद से और सीनियर रेजिडेंसी सफदरगंज दिल्ली से किया। 2003 से ही उर्मिला कार्या मेडिकल कॉलेज मेरठ में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

09:13 PM, 21-Jan-2023
गाजियाबाद में द आर्यन स्कूल के डायरेक्टर की कार हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। डायरेक्टर अक्षय सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह मीटिंग में शामिल होने के लिए ड्राइवर के साथ दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद तीनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि प्रधानाचार्य प्रीति सिंह की कूल्हे की हड्डी टूट गई है। उनके अलावा अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
06:41 PM, 21-Jan-2023
सीसीएसयू कैंपस में साउथ कोरिया की दो छात्राओं पर छात्रों से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्रों ने हंगामा किया। मेडिकल पुलिस दोनों छात्राओं को साथ लेकर तेजगढ़ी पुलिस चौकी पहुंची।
06:23 PM, 21-Jan-2023
घटतौली प्रकरण में बजाज हिंदुस्थान भैसाना के मालिक पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर में जिला गन्ना अधिकारी डॉ.राजेश धर द्विवेदी ने बताया गया कि 20 जनवरी को भैसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्र बडौदा-सी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय किसान सुभाष पुत्र हरी सिंह गन्ना लदी बोगी ट्रॉली की जांच करते समय दो प्रतिशत की गन्ना घटतौली पाई गई थी। क्रय केंद्र पर तैनात मिल तौल लिपिक की ओर से केंद्र पर ऑफलाइन तौल कार्य किया जा रहा था। क्रय केंध्र पर प्रयुक्त डिजिटलाइजर और एचएचसी का आपस में कोई लिंक नहीं पाया गया।
उन्होंने बताया कि तौल कांटों में संबंधित हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, एएमसी प्रदाताओं की मिलीभगत से गन्ना घटतौली करने पर चीनी मिल मालिक कुशाग्र बजाज, मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार शर्मा, चीनी मिल अध्यासी जंग बहादुर तोमर, क्रय केंद्र पर चीनी मिल की ओर से तैनात तौल लिपिक महिपाल सिंह, चीनी मिल के आईटी हेड विजय बालियान, सीएफओ सुनील कुमार ओझा, चीनी मिल के हार्डवेयर प्रदाता केडी शर्मा एवं साफ्टवेयर प्रदाता देवेंद्र मिश्रा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 एवं विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं सुसंगत नियमावली, 2011 और भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

04:15 PM, 21-Jan-2023
रोहतक की सुनारिया जेल से तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को बरनावा आश्रम पहुंच गया है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर दोपहर 2 बजे निकली।
जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। राम-रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत डीके शर्मा, थाना प्रभारी बिनौली सलीम अहमद व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में करीब तीन बजकर 20 मिनट पर पहुंची। इन चारों गाड़ियों में से एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।
पढ़ें पूरी खबर: Baghpat: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम तीसरी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा हनीप्रीत भी आई साथ

03:38 PM, 21-Jan-2023
एलेक्जेंडर क्लब में चाली टूटने से दो मजदूर घायल, होप में भर्ती
एलेक्जेंडर क्लब में शनिवार को दूसरी मंजिल पर काम करते समय चाली टूटने से दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में होप अस्पताल में भर्ती कराया है। मूल रूप से झारखण्ड निवासी जुगल फूल बाग कॉलोनी में रहते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। शनिवार को जुगल अपने साथी विक्रम के साथ एलेक्जेंडर क्लब की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। अचानक से चाली के टूटने से दोनों मिस्त्री नीचे गिरकर घायल हो गए। वहा मौजूद अन्य लोगो ने दोनों घायलों को होप में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।

01:32 PM, 21-Jan-2023
जी-20 रन
- फोटो : अमर उजाला
रन फॉर जी-20 का आयोजन, छात्रों में दिखा उत्साह
मेरठ के सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से आज से प्रचार के लिए रन फॉर जी-20 का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉलेज के मुख्य द्वार से डिग्गी भट्टा चौराहे तक निकलेगी। प्रतियोगिता छात्र और छात्रा वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 26 जनवरी पर कुलपति प्रो. संगीता शुुक्ला द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

12:10 PM, 21-Jan-2023
हाजी याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर मामले में सुनवाई आज
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पर शनिवार को सुनवाई होनी है। इसे लेकर कोर्ट याकूब और उनके बेटों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी पेशी कर सकती है। याकूब कुरैशी के अधिवक्ता हरिओम शर्मा का कहना है कि जमानत पर सुनवाई के लिए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश होना जरूरी नहीं है। वहीं, कार्टूनिस्ट मामले में अभी तक कोर्ट ने सुनवाई नहीं की है।

12:08 PM, 21-Jan-2023
23 और 26 को दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ दिल्ली में परेड रिहर्सल और मुख्य परेड के मद्देनजर 23 और 26 जनवरी को रूट डायवर्ट रहेगा। 23 और 26 जनवरी को गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
रिहर्सल परेड के दौरान 22 जनवरी रात नौ बजे से 23 जनवरी दोपहर दो बजे तक और 26 जनवरी को मुख्य परेड के दौरान 25 जनवरी रात नौ बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया। एडीसीपी यातायात ने बताया कि डायवर्जन के दौरान दो शिफ्ट में यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है।