फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

टीईटी में एंट्री को लेकर हंगामा

Wed, 03 Feb 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Feb 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

बीएड डिग्रीधारकों पर मंगलवार को टीचर बनने का उत्साह देखा गया। टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) देने के लिए जबरदस्त भीड़ रही। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या की मौजूदगी इस तरह नहीं दीखती जैसी टीईटी में रही। 93 फीसदी ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


सिर्फ सात फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो लेट होने की वजह से परीक्षा से वंचित हो गए। केंद्रों पर लेट होने के बाद एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा हुआ। एक साल का मौका हाथ से निकलने के दर्द की वजह से आंखों से आंसू छलक आए। परीक्षा देने वालों में 25 साल से लेकर 35 साल तक के अभ्यर्थी शामिल थे। केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


शहर में सुबह की पाली का पेपर 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक हुआ। 37 केंद्रों पर कक्षा छह से कक्षा आठ तक के लिए होने वाले टीईटी में 21092 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 19637 ने परीक्षा दी। 1455 गैर हाजिर रहे। 93 फीसदी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के लिए होने वाले टीईटी में 3717 पंजीकृत थे और 3467 ने परीक्षा दी। 250 गैर हाजिर रहे। केंद्र पर आधा घंटे पहले एंट्री थी। पेपर शुरू होने के 10 मिनट बाद तक एंट्री की गई। ज्यादातर केंद्रों पर लेट होने की वजह से हंगामा हुआ। सेंटर ने एंट्री देने से मना कर दिया, जिस पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। कई जगहों पर पुलिस पहुंची और मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले पेपर रहा टफ
यूपी में यह चौथा टीईटी था। पहला 2011 में हुआ। जिसकी वैधता अब खत्म होने वाली है। टीईटी पांच साल के लिए मान्य है। इसके बाद 2013 और 2014 में हुआ। पिछले साल यह नहीं हुआ। पेपर कुछ टफ रहा। कक्षा छह से आठ तक वाले टीईटी में 60 सवाल एसएसटी, 30 हिंदी, 30 अंग्रेजी, 30 मनोविज्ञान विषय से पूछे गए। एकलव्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. दीपक तोमर के मुताबिक इस बार पेपर का लेवल अच्छा था। सवाल डीप पूछे गए। उधर, अभ्यर्थियों ने पेपर आउट ऑफ सिलेबस होने का भी आरोप लगाया है।


नए पुराने सब लाइन में
टीईटी देने वाले 25 साल से लेकर 35 साल तक नजर आए। ऐसे भी अभ्यर्थी थे जिनके बीएड की डिग्री पूरे हुए कई साल हो गए लेकिन टीईटी अभी नहीं हुआ है। इसके बगैर उनका शिक्षक बनने का सपना अधूरा है। यह रेग्युलर नहीं होने की वजह से भी परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed