फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: four peoples has killed in road accident at Parikshitgarh of Meerut

बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, मौके पर तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Mon, 22 Jun 2020 05:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: four peoples has killed in road accident at Parikshitgarh of Meerut
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित शेखपुरा गांव मार्ग पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एक टैंकर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें टैंकर परिचालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल में मुलाकात, फिर कई बड़ी वारदात, अब मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर ने खोला पूरा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के बढ़ला गांव निवासी जयवीर (35 वर्ष) और जय भगवान (40 वर्ष) समेत छह लोग दो बाइक से सिखेड़ा गांव, अम्हेड़ा आदिपुर गंगानगर में लड़की देखने गए थे। दोनों बाइकों पर सवार तीन महिलाएं समेत ये सभी छह लोग अपने गांव लौट रहे थे। शेखपुरा रोड पर ही उनकी बाइक के आगे एक टैंकर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर अचानक से हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तभी पीछे से बाइक टैंकर से टकरा गई। टैंकर में उतरे करंट के चलते जयवीर और जय भगवान की मौके पर ही मौत हो गई। वही टैंकर के परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके अलावा बाइक पर सवार अन्य चार लोग भी घायल गए। इस हादसे की जानकारी लगते ही शेखपुरा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गंगानगर और भावनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर लगी भीड़ को पुलिस ने हटाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अविनाश पांडे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed