{"_id":"60bdf9c3754900781b1fc0be","slug":"meerut-news-former-mp-shahid-siddiqui-and-former-bsp-general-secretary-mohammad-islam-joined-rashtriya-lok-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी व बसपा के पूर्व प्रधान महासचिव मोहम्मद इस्लाम राष्ट्रीय लोकदल में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव: पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी व बसपा के पूर्व प्रधान महासचिव मोहम्मद इस्लाम राष्ट्रीय लोकदल में शामिल
Mon, 07 Jun 2021 04:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:19 PM IST
सार
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में आज दो बड़े नेता शामिल हुए हैं। दोनों नेताओं ने जयंत चौधरी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
जयंत चौधरी के साथ मोहम्मद इस्लाम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने सोमवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा के पूर्व प्रधान महासचिव व 1989 में बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा से चुनाव लड़े और फिर 1993 में बसपा के ही टिकट पर थानाभवन विधानसभा सीट से चुनाव लड़े व शामली विधानसभा प्रत्याशी चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने भी आज जयंत चौधरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
बताया गया कि चौधरी मोहम्मद इस्लाम भी राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। उन्होंने जयंत के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने जयंत चौधरी द्वारा मिशन 2022 की चुनावी तैयारियों में बढ़ चढ़कर सहभागिता के साथ ही चौधरी साहब के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के बढ़ते जनाधार व जनता के मध्य जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से कई दलों के राजनेता व देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले लोग आने वाले दिनों में पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन