फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Former MP Shahid Siddiqui and former BSP general secretary Mohammad Islam joined Rashtriya Lok Dal

बदलाव: पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी व बसपा के पूर्व प्रधान महासचिव मोहम्मद इस्लाम राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

Mon, 07 Jun 2021 04:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jun 2021 04:19 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में आज दो बड़े नेता शामिल हुए हैं। दोनों नेताओं ने जयंत चौधरी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Meerut News: Former MP Shahid Siddiqui and former BSP general secretary Mohammad Islam joined Rashtriya Lok Dal
जयंत चौधरी के साथ मोहम्मद इस्लाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने सोमवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा के पूर्व प्रधान महासचिव व 1989 में बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा से चुनाव लड़े और फिर 1993 में बसपा के ही टिकट पर थानाभवन विधानसभा सीट से चुनाव लड़े व शामली विधानसभा प्रत्याशी चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने भी आज जयंत चौधरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। 

विज्ञापन


बताया गया कि चौधरी मोहम्मद इस्लाम भी राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। उन्होंने जयंत के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने जयंत चौधरी द्वारा मिशन 2022 की चुनावी तैयारियों में बढ़ चढ़कर सहभागिता के साथ ही चौधरी साहब के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के बढ़ते जनाधार व जनता के मध्य जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से कई दलों के राजनेता व देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले लोग आने वाले दिनों में पार्टी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed