फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Five people have died in road accidents including brother of constable and women

हादसों ने छीनी पांच जिंदगियां: परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, दादा-पोते की मौत से गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

Thu, 12 May 2022 12:24 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 May 2022 12:24 AM IST
सार

मेरठ में बुधवार को हादसों का कहर टूट पड़ा। हादसों ने पांच जिंदगियां छीन लीं। कहीं सिपाही के भाई की मौत हो गई तो कहीं दादा-पोते की मौत हुई। एक साथ दादा-पोते की मौत से गांव में मातम पसरा है और घरों में चूल्हे भी नहीं जले।

विज्ञापन
Meerut News: Five people have died in road accidents including brother of constable and women
मेरठ में हादसों का कहर, दादा-पोते समेत पांच की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर चार हादसे हुए। इन चारों हादसों में सिपाही के भाई और दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक साथ दादा-पोते की मौत से गांव में मातम पसर गया और गांव में चूल्हे भी नहीं जले।  

विज्ञापन


हादसा - 1
बेगम पुल पर बस से कुचलने पर सिपाही के भाई की मौत

मेरठ में बेगम पुल पर कैंट अस्पताल के सामने बुधवार रात रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार सुधीर निवासी गेसूपुर बफावत दौराला की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पीट दिया और बस में तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सुधीर कुमार सहारनपुर में तैनात सिपाही तरुण कुमार के भाई थे। 
विज्ञापन


सुधीर कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी थे। शाम को वह ऑफिस से काम निपटाकर बाइक पर घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही कैंट अस्पताल के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसे चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको ई-रिक्शा में उपचार के लिए दयानंद अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सुशीला जसवंत राय अस्पताल भेज दिया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुधीर के नंबर पर परिजनों का फोन आया तो हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी दी। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि बस को बरामद कर लिया गया है। चालक भी हिरासत में है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर के हैं तीन बच्चे, पत्नी बोली- अब मेरा क्या होगा
सुधीर कुमार के तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी छह साल, एक चार साल और एक बेटा ढाई साल का है। पत्नी रजनी ने बिलखते हुए कहा-मेरा क्या होगा।

हेलमेट भी नहीं बचा जा सका जान
सुधीर कुमार ने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन हेलमेट भी जान नहीं बचा सका। पीछे से बस चालक ने पूरी बस चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसा - 2
कार की टक्कर से दादा-पोते की मौत

परीक्षितगढ़ में खानपुर मोड़ के पास कार की टक्कर से दादा-पोते की मौत हो गई। थाना पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है। दादा पोते की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ग्राम खजूरी निवासी जाकिर (52) गांव में किराना स्टोर चलाता थे। बुधवार दोपहर वह अपने पोते अरमान (8) पुत्र बिलाल के साथ मोपेड पर दुकान का सामान लेने परीक्षितगढ़ गए थे। लौटते समय खानपुर मोड़ के पास मेरठ की ओर से आ रही वैगनआर कार ने मोपेड में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायल दो युवकों को हिरासत में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के अपमान का बड़ा मामला: अब चंद्रशेखर आजाद पहुंचे गांव, जमकर हुई नारेबाजी

गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे
दादा-पोते की मौत से गांव में मातम पसरा है। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। जाकिर गांव में ही परचून की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया कि जाकिर बहुत मिलनसार व्यक्ति था। वहीं अरमान भी घर में सभी का लाडला था। अरमान को याद कर उसकी मां बार-बार बेहोश हो रही थी। मां महकारा और जाकिर की पत्नी शमीम का रुदन देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। अरमान दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

मेरठ रोड पर बाइकें भिड़ीं, महिला की मौत
मवाना में मेरठ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार कुशीनगर गोरखपुर निवासी सुनीता (27) पत्नी स्व. अनिल गन्ना समिति परिसर में रहती है। वह मोहल्ला मुन्नालाल निवासी रीना पत्नी बबलू के साथ राफन के पास एक फैक्टरी में काम करती थी। शाम को वह एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर जा रही थीं। फैक्टरी से कुछ दूरी पर एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। रीना को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सुनीता के सुसर काशीराम ने बताया कि वह समिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके पुत्र अनिल की पांच माह पहले मौत हो गई है। तीन बच्चे हैं। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: हाथ धोने की चाह में जिंदगी से धोया हाथ: गंगनहर में डूबी छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, किनारे खड़े परिजनों की आंखे पथराईं

बस की टक्कर से बुग्गी सवार महिला की मौत, पति घायल
सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर बस की टक्कर से बुग्गी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। किसान का उपचार चल रहा है। दबथुवा निवासी मंगल सैन बुधवार देर शाम खेत मे ईंख की बुआई कर पत्नी पीतम कौर के साथ भैंसा बुग्गी में घर लौट रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने पीतम कौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed