{"_id":"61f8298270990347be05860b","slug":"meerut-news-fight-in-two-sides-of-students-in-sardhana-up-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: छात्रों के गुटों में संघर्ष, दो घायल, एक छात्र की हालत गंभीर, मेरठ से किया दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: छात्रों के गुटों में संघर्ष, दो घायल, एक छात्र की हालत गंभीर, मेरठ से किया दिल्ली रेफर
Mon, 31 Jan 2022 11:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:55 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार को दो गुटों के छात्रों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दो छात्र घायल हो गए, इनमें एक छात्र की हालत गंभीर है। उसे मेरठ से दिल्ली के रेफर किया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना में दो छात्र गुटों में सोमवार को संघर्ष हो गया, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए छात्र को मेरठ और उसके बाद दिल्ली के लिए रेफर किया गया। उधर, दूसरे पक्ष के एक छात्र को भी चोट आई। जिसका पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
कुशावली निवासी गोपाल सरधना में कोचिंग करता है। सोमवार को महादेव निवासी छात्र शानू पुत्र आसमोहम्मद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के छात्र एक दूसरे से भिड़ गए। गोपाल के सिर में पंच से हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके अलावा शानू भी घायल हो गया। घायल गोपाल को उपचार के लिए नगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ से भी उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन
उधर, शानू घायल अवस्था में थाने पहुंचा। उसका पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। फिलहाल इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई थी।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: बढ़ रहीं जयंत की मुश्किलें, बागपत-मेरठ के बाद शामली में नया मामला, जाति विशेष को लेकर वीडियो वायरल