फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: deputy chief minister keshav prasad maurya said that support me in assembly elections

मेरठ दौरा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2022 में मेरी परीक्षा है, साथ देना, किसी के बहकावे में मत आना

Thu, 30 Sep 2021 09:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Sep 2021 09:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान वे बाईपास स्थित गॉडविन होटल में सैनी समाज पिछड़ा वर्ग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सैनी समाज सहित सभी पिछड़ी जातियों को सम्मान दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: deputy chief minister keshav prasad maurya said that support me in assembly elections
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने केशव पर भरोसा रखना, मैं जीवन में कभी आपका सिर झुकने नहीं दूंगा। 2022 के चुनाव में मेरी परीक्षा है, मेरा साथ देना। इस चुनाव में सभी को केशव प्रसाद बनकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को बाईपास स्थित गॉडविन होटल में सैनी समाज पिछड़ा वर्ग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सैनी समाज सहित सभी पिछड़ी जातियों को सम्मान दिलाया जाएगा। सैनी समाज ने जिस प्रकार 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई, उसी प्रकार 2022 में भी जीत दिलानी होगी। 2019 में जब सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन हुआ तो सभी को चिंता थी लेकिन मुझे अपने भाइयों यानी समस्त पिछड़ी जातियों पर भरोसा था। उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जीती। आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद नहीं बल्कि समाज के समस्त लोग हैं। चुनाव के दौरान दूसरे दलों के लोग भ्रमित करने पहुंचेंगे। कुछ लोग समाज को तोड़ने का भी प्रयास करेंगे, लेकिन उनसे सावधान रहना। अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर समय की बाध्यता नहीं होती तो मैं अपने समाज के बीच रात्रि विश्राम करता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि सैनी समाज ही नहीं, बल्कि समस्त पिछड़ी जातियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। समारोह के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता समय सिंह सैनी ने डिप्टी सीएम को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। समय सिंह ने कहा कि पूरा समाज केशव जी के साथ है, उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनवाएंगे। 


यह भी पढ़ें: मेरठ: हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे अतुल माहेश्वरी, अमर उजाला के कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कार्यक्रम का संचालन सुमन सैनी ने किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी, श्रीपाल सैनी, पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, शिकारपुर की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला, भाजपा नेता बिजेंद्र अग्रवाल, बिजनौर सैनी समाज के जिलाध्यक्ष आनंद सैनी, मुरादाबाद सैनी समाज के अध्यक्ष करण सिंह सैनी, सुंदर पाल सैनी, राम सिंह सैनी, सभासद संजय सैनी, रेनू सैनी, वीर सिंह सैनी, ब्रजवीर सिंह सैनी, व्यापारी नेता नीरज मित्तल, मांगेराम गुर्जर, इंद्रपाल सैनी, विनोद उपाध्याय, पदम सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed