{"_id":"63f0a4a9b03c3eb716040a95","slug":"meerut-news-defense-ministry-issues-notification-cantonment-board-elections-will-be-held-on-april-30-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, 30 अप्रैल को होंगे छावनी परिषद के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, 30 अप्रैल को होंगे छावनी परिषद के चुनाव
Sat, 18 Feb 2023 04:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:55 PM IST
सार
Meerut News : छावनी परिषद के चुनाव की तारीख तय हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार, 30 अप्रैल को छावनी परिषद के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
छावनी परिषद मेरठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने 17 फरवरी 2023 को अधिसूचना जारी कर 57 छावनी में चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार मेरठ सहित 57 छावनी में 30 अप्रैल 2023 को चुनाव कराए जाएंगे। यह आदेश संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के द्वारा सभी छावनी परिषदों को भेजा गया है।
विज्ञापन
छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी ने बताया कि आठ पार्षद का चुनाव होगा। चुने गए पार्षद उपाध्यक्ष को मनोनीत करेंगे। मनोनीत पार्षद डॉ .सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जुलाई 2021 से बोर्ड भंग है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसों का कहर: एक दिन में छह लोगों की मौत, हर तरफ मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन