{"_id":"60ba4d588ebc3ed48e59b5d9","slug":"meerut-news-decision-of-traders-now-customers-will-not-get-entry-in-the-shop-without-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : व्यापारियों का निर्णय, बिना मास्क ग्राहक को दुकान में नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : व्यापारियों का निर्णय, बिना मास्क ग्राहक को दुकान में नहीं मिलेगा प्रवेश
Fri, 04 Jun 2021 09:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:27 PM IST
सार
व्यापारियों ने फैसला लिया है कि यदि किसी ग्राहक ने मास्क नहीं लगाया, तो उसे दुकान में प्रवेश नहीं मिलेगा। यहां कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है।
विज्ञापन
surgical mask
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सेंट्रल मार्केट अध्यक्ष किशोर वाधवा ने कहा कि कोरोना के मामलों में कमी आई है। अब बाजार खोलने का शीघ्र निर्णय लिया जा सकता है। दुकानदार प्रोटोकॉल के साथ व्यापार करेंगे, ग्राहकों को भी एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के प्रयोग के बिना किसी भी भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं जाना चाहिए। व्यापारियों ने फैसला लिया है कि यदि किसी ग्राहक ने मास्क नहीं लगाया, तो उसे दुकान में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं मेरठ में जिस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है और एक्टिव केस कम हो रहे हैं। उससे उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार के बाद मेरठ कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो सकता है।
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार जिन जनपदों में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 600 से कम होगी, वहां पर कर्फ्यू से छूट देते हुए निर्धारित प्रतिबंधों के तहत बाजार व अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मेरठ में वर्तमान में करीब 1300 एक्टिव केस है। यदि हम पिछले पांच दिन पर नजर डालें तो औसतन दो सौ मरीज रोजाना कम हो रहे हैं। 1300 मरीजों को देखते हुए अब मात्र 700 एक्टिव मरीज कम होने हैं। शनिवार और रविवार का कर्फ्यू है, जबकि सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर बाजार बंदी का दिन है। ऐसे में तीन दिन बाजार बंद रहेगा। इन तीन दिनों के भीतर ही उम्मीद है कि यह संख्या घटकर 600 के आसपास आ जाएगी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि मंगलवार या बुधवार से मेरठ में व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।