{"_id":"61534f6b8ebc3e05894c2130","slug":"meerut-news-daughter-gave-kidney-to-her-mother-through-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पांच घंटे चला ऑपरेशन: बेटी ने मां को दी किडनी, पढ़िए ट्रांसप्लांट के बाद क्या बोले डॉक्टर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पांच घंटे चला ऑपरेशन: बेटी ने मां को दी किडनी, पढ़िए ट्रांसप्लांट के बाद क्या बोले डॉक्टर...
Tue, 28 Sep 2021 10:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:52 PM IST
सार
मेरठ में एक 22 साल की बेटी ने अपनी 48 वर्षीय मां को किडनी दी। बताया गया कि न्यूटिमा अस्पताल में पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। डॉक्टर का कहना है कि अभी करीब एक सप्ताह तक इन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा। फिलहाल ऑपरेशन के बाद दोनों स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
किडनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हापुड़ की महिला का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। उनकी बेटी ने किडनी दी है। बताया गया कि मंगलवार सुबह न्यूटिमा अस्पताल में पांच घंटे तक ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
अस्पताल के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि अभी करीब एक सप्ताह तक इन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा। फिलहाल ऑपरेशन के बाद दोनों स्वस्थ्य हैं। हापुड़ निवासी 48 साल की महिला मरीज को उनकी 22 वर्षीय बेटी ने गुर्दा दान किया। मां का ब्लड ग्रुप ओ और डोनर बेटी का बी है। क्रास ग्रुप में गुर्दा प्रत्यारोपण करने से पहले इम्युनोसप्रेशन दवाएं दी जाती हैं। महिला मरीज के शरीर से ओ ग्रुप का प्लाज्मा निकालकर उसे बी ग्रुप वाले का प्जाज्मा दिया गया। साथ ही तीन दवाएं दी गईं। इससे मरीज का शरीर दूसरे ब्लड ग्रुप का गुर्दा लेने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने चलाया ठेला, बदला धर्म...फिर बदल गई पूरी कहानी
विज्ञापन
बताया गया कि मरीज के शरीर में डोनर के बी ब्लड ग्रुप के खिलाफ एंटीबॉडी न्यूनतम स्तर पर आ गई, जो जरूरी था। प्रत्यारोपण से पहले इसी एंटीबॉडी की अंतिम बार जांच कराने के लिए रक्त का सैंपल सोमवार तड़के गुरुग्राम की लैब पहुंच गया था, जहां से रिपोर्ट निगेटिव आने पर ट्रांसप्लांट किया गया है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार... छात्रा की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा खौफनाक राज