फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: CM Yogi gave checks worth 32.50 crore to Paralympian players and praised them

एतिहासिक तोहफों की लिस्ट: सीएम योगी ने खिलाड़ियों को दिए 32.50 करोड़ के चेक, बोले-कोरोना संकट में भी देश के लिए लड़ते रहे पैरालंपियन

Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
सार

सीएम योगी ने गुरुवार को मेरठ में पैरालंपियन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को करीब 33 करोड़ रुपये के चेक दिए। वहीं प्रशिक्षकों को भी दस-दस लाख रुपये देने का एलान भी किया।

विज्ञापन
Meerut News: CM Yogi gave checks worth 32.50 crore to Paralympian players and praised them
खिलाड़ियों को चेक देते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 17 पैरालंपिक विजेताओं, प्रतिभाग करने वाले छह खिलाड़ियों को 32.50 करोड़ के चेक दिए। प्रशिक्षकों को दस-दस लाख रुपये देने का एलान भी किया। सीएम ने कहा कि कोरोना संकट के समय हमारे पैरालंपियन दिव्यांगता को दरकिनार कर देश के लिए लड़ रहे थे। 

विज्ञापन


मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में प्रदेश के 75 जिलों के दो हजार से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए। प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में ही मेजर ध्यानचंद के नाम से जल्द बनाने की बात दोहराई। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इनके दम पर ही देश को पैरालंपिक में पहली बार 19 मेडल मिले हैं। योगी ने पैरालंपियनों के परिजनों को भी मंच पर बुलाकर बात की। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार, डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र कुमार, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई मंत्री दिनेश खटीक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
डीएम सुहास एल वाई को पांच वेतन वृद्धि
पैरा ओलपिंक में मेडल लाने वाले गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एल वाई की तारीख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें चार करोड़ का चेक देकर पांच विशेष वेतन वृद्धि देने का एलान भी किया। योगी ने कहा कि जब नोएडा कोरोना से जूझ रहा था तब सुहास लोगों को बचाने के लिए शानदार काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनुराग का अखिलेश पर वार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खेलों को रोकने वाले थे, हम खेलों को बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पहले मेरठ और आसपास के इलाके में बहन-बेटियों को घर से निकलने में डर लगाता था। यूपी में सड़कों पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारी को डर लगता था। अब भयमुक्त माहौल है। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

सीएम ने किस खिलाड़ी को दिया कितने का चेक, 23 खिलाड़ियों को वितरित हुई 32.50 करोड़ की राशि 
राजस्थान की पैरा शूटर अवनि लखेरा - 2 करोड़,
हरियाणा पैरा शूटर मनीष नरवाल  - 2 करोड़, 
हरियाणा के डिस्कस थ्रोअर सुमित अंतिल  2 करोड़, 
ओडिसा/ बिहार के शटलर प्रमोद भगत - 2 करोड़, 
राजस्थान के शटलर कृष्णा नागर  2 करोड़
गौतबुद्धनगर के शटलर  सुहास एलवाई - 4 करोड़
गुजरात की भाविना पटेल (टेबिल टेनिस) - 1.5 करोड़
हिमाचल प्रदेश के एथलीट निषाद कुमार - 1.5 करोड़
गौतमबुद्धनगर के एथलीट प्रवीण कुमार  - 4 करोड़
राजस्थान के देवेंद्र झांझरिया (भाला फेंक) - 1.5 करोड़
हरियाणा के योगेश कथूनिया (चक्का फेंक) - 1.5 करोड़
तमिलनाड़ु के मरियप्पन एथलीट - 1.5 करोड़
हरियाणा के शूटर सिंघराज अधाना  1.5 करोड़
बिहार के एथलीट शरद कुमार - 1 करोड़
राजस्थान के जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर - 1 करोड़
हरियाणा के तीरंदाज हरविंदर सिंह - 1 करोड़
उत्तराखंड के मनोज सरकार - 1 करोड़
प्रतिभागी - गौतमबुद्धनगर के वरुण सिंह भाटी - 25 लाख
इटावा के जेवलिन थ्रोअर अजीत सिंह - 25 लाख
संभल के शूटर दीपेंद्र सिंह - 25 लाख
बागपत के शूटर आकाश - 25 लाख
मेरठ के तीरंदाज विवेक चिकारा - 25 लाख
मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान (तीरंदाजी)- 25 लाख

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed