{"_id":"6235a2dcb8633307620b5f8b","slug":"meerut-news-bjp-party-has-released-to-list-of-36-candidates-for-mlc-election-and-dharmendra-bharadwaj-made-candidate-from-meerut-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया प्रत्याशी
Sat, 19 Mar 2022 03:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Mar 2022 03:29 PM IST
सार
भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मेरठ-गाजियाबाद सीट पर धमेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
धर्मेन्द्र भारद्वाज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय एमएलसी प्रत्याशी समेत भाजपा ने शनिवार को सभी 30 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मेरठ-गाजियाबाद सीट से धमेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के नाम से आठ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें गाजियाबाद से आशू वर्मा, मेरठ से राजीव गुप्ता, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरिकिशन गुप्ता, विकास कुमार, पवन सिंघल, विनोद कुमार और राकेश त्यागी शामिल थे। इनके अलावा मेरठ से भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, बागपत से नीरज शर्मा, गाजियाबाद से सूदन रावत और हापुड़ से कमल मलिक भी दावेदार थे। शनिवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। धमेंद्र भारद्वाज को मेरठ-गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
ये हैं दूसरी सीटों के प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर - वंदना वर्मा
बुलंदशहर - नरेंद्र भाटी
मुरादाबाद-बिजनौर - सत्यपाल सैनी
रामपुर-बरेली - कुंवर महाराज सिंह
आगरा-फिरोजाबाद - विजय शिवहरे
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम