फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A young man committed suicide by shooting himself after there was a loss in the stock market

खौफनाक कदम: शेयर बाजार में घाटा होने पर युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, बेटे की लाश देख उड़े मां के होश

Fri, 31 Dec 2021 11:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

शेयर बाजार में घाटा होने पर एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं कमरे में लहूलुहान हालत में बेटे की लाश देख मां के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut News: A young man committed suicide by shooting himself after there was a loss in the stock market
मकान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शेयर बाजार में घाटा होने पर एटूजेड कॉलोनी में गुरुवार दोपहर हर्ष चौधरी (26) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पहले परिजन युवक के शव को गुपचुप तरीके से पैतृक गांव ले गए। बाद में शव को लेकर दोबारा कॉलोनी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


हर्ष की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने मायके नोएडा गई हुई थीं। थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को हर्ष घर पहुंचा और घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुदखुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुंची। वहीं बेटे का लहूलुहान शव देखकर मां के होश उड़ गए। जिस कारण हर्ष की मां बेहोश होकर सीढ़ियों से गिर गई और घायल हो गई। 
विज्ञापन


पहले शव को लेकर पहुंचे पैतृक गांव
हर्ष चौधरी के आत्महत्या कर लेने के बाद परिजन उसके शव को गुपचुप तरीके से पैतृक गांव मवाना के भैंसा पहुंचे। लेकिन, वहां पहुंचने के कुछ देर बाद वह हर्ष के शव को लेकर वापस एटूजेड कॉलोनी आ गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

परिजनों का कहना है कि वह डर गए थे और गांव पहुंचने के बाद उन्हें लगा कि कहीं पुत्रवधु उन पर शक जाहिर कर मुकदमा न करा दे। इसलिए वह दोबारा कॉलोनी आ गए। हर्ष मेडिकल स्टोर चलाते थे और मां-पिता की इकलौती संतान थे।

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed