फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: a saraf has cheated a retired officer of 70 lakhs In Kankar khedr

Meerut : रिटायर्ड अफसर से 70 लाख की धोखाखड़ी का खुलासा, सर्राफ ने दिये फर्जी चेक, अब जल्द होगा बड़ा एक्शन

Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक सर्राफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर को धोखा दे दिया। सर्राफ ने रिटायर्ड अफसर से 70 लाख रुपये की धोखाखड़ी की है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: a saraf has cheated a retired officer of 70 lakhs In Kankar khedr
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में एक रिटायर्ड अधिकारी से बाबा ज्वैलर्स व उसके दो सर्राफ साथियों ने 70 लाख की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने पीड़ित से सस्ता गोल्ड खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की। पीड़ित अधिकारी काफी समय से आरोपियों से अपने रुपये मांग रहे हैं लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के रुपये वापस नहीं लौटाए। वहीं, पीड़ित ने शनिवार को 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी रवि करन पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड अधिकारी है। शनिवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बाबा ज्वेलर्स के मालिक विनीत वालिया व दो अन्य सर्राफ ने सस्ता गोल्ड दिलवाने के नाम पर लगभग एक साल पूर्व उनसे रुपये लिए थे। पिछले एक साल में आरोपियों ने उनसे चार बार सस्ते गोल्ड दिलवाने के नाम पर 70 लाख रुपये ले लिए थे। कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने सर्राफ से अपने रुपये लौटाने के लिए कहा। जिस पर आरोपी सराफ विनीत वालिया व उसके साथियों ने पीड़ित को फर्जी चेक बनाकर दे दिए।

विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने चेक बैंक में लगा दिए। बैंक मैनेजर ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर होने की बात पीड़ित को बताई। फर्जी चेक निकलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने दुकान पर जाकर आरोपी सर्राफ विनीत वालिया से अपने रुपये लौटाने की बात कही। लेकिन सर्राफ व उसके साथियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया।

बताया गया कि आरोपियों ने रिटायर्ड अधिकारी से जमकर अभद्रता की। रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस विनीत वालिया व उसके दो सर्राफ साथियों सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

शहर के दो बड़े सर्राफ का नाम आ रहा प्रकाश में
पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी ने आरोप लगाया कि विनीत वालिया सहित शहर के दो बड़े सर्राफ के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी विनीत के साथ दोनों सर्राफ उसके घर सस्ता गोल्ड दिलवाने के नाम पर रुपये लेने आए थे। वहीं, विनीत ने दोनों सर्राफ के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से गोल्ड लिया था। वही चेक भी दोनों सर्राफ के नाम का ही लिया था। आरोपी दोनों सर्राफ ने पीड़ित के रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। वहीं, दोनों आरोपी सर्राफ ने विनीत वालिया का नाम लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश में
पुलिस ने 20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सर्राफ विनीत वालिया को गिरफ्तार कर लगभग एक सप्ताह पूर्व जेल भेज दिया था। वहीं, अन्य पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सर्राफ के परिजन व दुकान पर काम करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया था। सभी आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस आरोपियों गिरफ्तार की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed