फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A constable has died due to treatment in a hospital after eating poison

UP: सिपाही की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम, कल खाया था जहरीला पदार्थ

Sat, 18 Mar 2023 07:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Mar 2023 07:30 PM IST
सार

Meerut News : सिपाही की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि सिपाही ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था।

विज्ञापन
Meerut News: A constable has died due to treatment in a hospital after eating poison
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही ने बीते शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र के पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव बकार का रहने वाला था। बताया गया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को ही परिजनों को सूचना दे दी गई थी। वहीं आज यानी शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, काशीराम (24) पुत्र मलखान सिंह 2021 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। फिलहाल वह सिपाही के पद पर बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान

पीएसी कंट्रोल रूम से शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि उक्त सिपाही ने अपनी बैरक में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं शनिवार को सुबह आठ बजे उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Weather News UP: मेरठ समेत कई जिलों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा, आकाशीय बिजली गिरने से कई मकान धराशायी

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed