होली के त्योहार पर बड़ी समस्या: शताब्दी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें हुईं रद्द, आज बस अड्डों पर उमड़ेगी भीड़
Meerut News : होली के त्योहार से पहले एक बड़ी समस्या देखने को मिली। इस रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द की गईं। वहीं, आज मेरठ में बस अड्डों पर भीड़ उमड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवबंद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से मेगा ब्लॉक लगा, इससे दिल्ली-मेरठ रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द रहीं। इन ट्रेनों तो शामली-सहारनपुर रूट से निकाला गया। नौचंदी एक्सप्रेस को भी मेरठ से आगे सहारनपुर नहीं भेजा गया। शाम को छह बजकर 20 मिनट पर पहली ट्रेन शालीमार एक्सप्रेस को सहारनपुर रवाना किया गया।
देवबंद-रुड़की के बीच नई लाइन बिछाने और देवबंद में नॉन इंटरलॉकिंग का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है, जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को मेगा ब्लॉक होने पर दिल्ली-मेरठ रूट पर शताब्दी समेत 14 ट्रेनों का संचालन शाम तक ठप रहा। इस कारण मेरठ सिटी और कैंट स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। परेशान हुए यात्रियों का किराया वापस किया गया। पूरे दिन ट्रेनों का संचालन होने के बाद शाम छह बजकर 20 मिनट पर पहली ट्रेन शालीमार एक्सप्रेस को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया।
रेलवे अफसरों के अनुसार मेरठ सिटी स्टेशन पर 14 ट्रेनें रद्द रहीं। नौचंदी एक्सप्रेस को भी मेरठ से सहारनपुर नहीं भेजा गया। नौचंदी एक्सप्रेस शाम को मेरठ सिटी स्टेशन से ही प्रयागराज के लिए रवाना की गई।
यह भी पढ़ें: Baghpat: एक कॉल से खुला जिया की हत्या का राज, होमगार्ड पिता ने दिया था वारदात को अंजाम, देखिए मौके की तस्वीरें
रद्द रहीं ट्रेनें
18477 पुरी-ऋषिकेश
18478 ऋषिकेश-पुरी
12017 नई दिल्ली-देहरादून
14309 उज्जैन-देहरादून
12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर सुपरफास्ट (गोल्डन टैंपल)
14332 कालका-दिल्ली
14304 हरिद्वार-दिल्ली
14303 दिल्ली- हरिद्वार
04460 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल पैसेंजर
04461 दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल पैसेंजर
14521 दिल्ली-अंबाला
14522 अंबाला-दिल्ली
14682 जालंधर सिटी सुपरफास्ट
14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपरफास्ट
रेलगाड़ी पर कीचड़, गुब्बारे फेंकने पर होगी कार्रवाई
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर कीचड़, गुब्बारे आदि फेंकने पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने बृहस्पतिवार को मलियाना फाटक और मोदीपुरम स्टेशन की नजदीकी बस्तियों में बैठक की। थाना प्रभारी ने कहा कि घनी आबादी से ट्रेन लाइन गुजरती है, जहां कीचड़, गुब्बारे आदि नहीं फेंकेंगे। शराब पीकर रेलवे लाइनों पर नहीं चलें। पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगा दी है, जो कड़ी कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
बस अड्डों पर आज से उमड़ेगी भीड़, 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
होली पर अपने घरों के जाने के लिए आज (शुक्रवार) शाम से बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
होली के चलते रोडवेज मुख्यालय ने 12 मार्च तक रोडवेज अड्डों पर सुचारु तरीके से बसों का संचालन करने के आदेश दिए हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। क्षेत्रीय प्रबंधक ने लंबी दूरी जैसे लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर आदि की बसों के 140 अतिरिक्त फेरे लगाने के आदेश दिए हैं। यदि लंबी दूरी की बस में पर्याप्त सवारी नहीं है, तो उसे सीधे आनंद विहार से संचालित किया जाए। यात्रियों की समस्याओं का निदान करने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम
क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से सुचारु बसों का संचालन कराया जाएगा। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेगा, जिसके लिए 33 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।