Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नवजात शिशु मिलने से हड़कंप, एलएनटी के सुपरवाइजर ने गोद लिया
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा के निकट एक माह के नवजात बच्ची को अज्ञात लोगों ने डिवाइड पर छोड़कर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर एक माह का नवजात शिशु मिलने पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नवजात बच्ची को लेकर थाने आई । सूचना पर पहुंचे एलएनटी के सुपरवाइजर ने बच्ची को गोद लिया।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा के निकट एक माह की नवजात बच्ची को अज्ञात लोग डिवाइडर पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं, टोल प्लाजा के निकट कबाडी का काम कर रहे इस्तिकार पुत्र ताहिर निवासी खडोली व अनिल पुत्र बुद्धप्रकाश निवासी कताईमिल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को थाने ले आई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसा गुलदार, भावनपुर में करंट की चपेट में आने से कई झुलसे
जानकारी पर थाने पहुंचे एलएनटी के सुपरवाइजर मनीष वर्मा पुत्र हरिवंश निवासी शिवहरी कॉलोनी थाना टीपीनगर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे नहीं हैं। इसलिए वह बच्ची को गोद लेना चाहता है।
पुलिस ने सभी फॉर्मलटी पूरी करने के बाद बच्ची को उनके हवाले कर दिया। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह ने बताया कि अज्ञात लोग बच्ची को डिवाइडर पर छोड़कर फरार हो गए थे। बच्ची को एलएनटी के सुपरवाइजर को लिखा-पढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया गया है।