फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News: बागपत में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे आरोपी, रालोद विधायक अनिल को 15 दिन का कारावास

Wed, 21 Dec 2022 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Dec 2022 08:23 PM IST
खास बातें

बागपत के फखरपुर से लापता हुए मासूम का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में एक गड्ढे में दबा मिला है। 7 साल का मानसून शौर्य 15 दिसंबर की शाम को लापता हो गया था। वहीं दोनों हत्यारोपी बुधवार को पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग निकले।

विज्ञापन
Meerut New Live: Missing boy dead body found buried in a farm in baghpat, west up news today
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:15 PM, 21-Dec-2022
मारपीट में चार भाइयों को सजा 
बिजनौर में स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने मारपीट की घटना में दोषी पाते हुए चार भाइयों को एक-एक वर्ष की की सजा सुनाई है। 

शासकीय अधिवक्ता शलभ शर्मा के अनुसार थाना शिवाला कलां के गांव लोधीपुर के बृज बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परचून की दुकान करता है। उसकी गांव के नरपत सिंह से कहासुनी हो गई थी। आठ जुलाई 2017 को वह अपने खेत से चारा काटने गया था। तब नरपत के चार पुत्रों छोटे, राजाराम, बलकरन, जसराम ने उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों के साथ मारपीट की। इस मामले में चारों भाइयों को मारपीट का दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है।
08:13 PM, 21-Dec-2022
कोविड को लेकर अलर्ट जारी
मेरठ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी CMO को निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि सभी सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी। मेरठ में कोविड संक्रमितों की भर्ती की व्यवस्था है। मास्क, पीपीई किट आदि पर्याप्त मात्रा में हैं। ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है। 

बताया गया कि 30 लाख से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। कोरोना के के मद्देनजर किसी भी व्यवस्था से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह अलर्ट जारी किया गया है। इस साल जनवरी में देश में कोरोना के मामले बढ़े थे। अब फिर से नया साल आने वाला है।
विज्ञापन
08:04 PM, 21-Dec-2022
हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर के नागल में मुजफ्फरनगर-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नागल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के थाना भगवानपुर के गांव सिकंदरपुर निवासी अनीता (40) पत्नी रेसपाल अपनी पुत्री 18 वर्षीय मधु के साथ नागल की ओर से सिडकी की ओर जा रही थी, इसी बीच उनके बराबर में चल रही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे अनीता सड़क पर गिर गई। वहीं हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेत में आकर अनीता की मौत हो गई। उनके अलावा तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया गया कि बाइक सवार पंकज (21) गांव पेनदत्त जिला फिरोजाबाद और मुस्तकीम पुत्र इलियास थाना दोघट बागपत के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह  ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
07:24 PM, 21-Dec-2022
पांच हमलावरों को चार-चार साल की सजा सुनाई

बागपत में टीकरी गांव के किसान व उसके भाई पर जानलेवा हमला करने वाले पांच हमलावरों को न्यायालय ने चार की सजा सुनाई। साथ ही नौ हजार रुपये अर्थदंड लगाया। 

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनुज ढाका व वादी पक्ष के अधिवक्ता अतुल प्रशांत त्यागी ने बताया कि टीकरी निवासी कालूराम ने 13 अप्रेल 2007 को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कालूराम ने बताया कि वह अपने भाई वीरसैन के साथ खेत में गेहूं काट रहा था, तभी बबलू, पप्पू, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, रविंद्र, कपिल ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर जगपाल व जगवीर ने उन्हें बचाया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। बताया कि न्यायालय एडीजे चतुर्थ में मुकदमे की सुनवाई हुई और अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह पेश किए। जिसमें दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश सुशील कुमार ने बबलू, पप्पू, जयप्रकाश, कपिल, ओमप्रकाश व रविंद्र को चार साल की सजा सुनाई, जबकि जयप्रकाश की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।
07:23 PM, 21-Dec-2022
दोस्त की हत्या करने वाले जीजा-साले को उम्रकैद 

बागपत के शाहपुर बड़ौली गांव में मार्च 2016 में दोस्त की हत्या कर शव कुड़ी में दबाने वाले जीजा-साले को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की आधी धनराशि प्रतिकर के रूप में वादी को देने के आदेश दिए गए।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनुज ढाका ने बताया कि शाहपुर बड़ौली गांव निवासी संजय ने 23 मार्च 2016 में बड़ौत कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि कांशीराम कालोनी निवासी संजू व उसके जीजा सुभाष निवासी ढिकाना ने उसके भाई बलवान का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने 23 मार्च को ही सुभाष निवासी ढिकाना को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद सुभाष की निशानदेही पर मृतक के घेर में कुड़ी में दबा शव बरामद कराया। 

कई दिन बाद पुलिस ने संजू को भी गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। मुकदमे की सुनवाई एडीजे चतुर्थ न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष ने छह गवाह पेश किए। दोष सिद्ध होने के बाद बुधवार को न्यायाधीश सुशील कुमार ने संजू व सुभाष को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
06:41 PM, 21-Dec-2022
Meerut: स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, मां और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल

मेरठ में मालीपुर निवासी दो युवक अपनी मां को दवाई दिलवाने के लिए हस्तिनापुर जा रहे थे, वहीं रास्ते में स्कूल बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

बुधवार को क्षेत्र के गांव मालीपुर निवासी विशाल और विकराल दोनों भाई अपनी मां बबली को दवाई दिलवाने के लिए हस्तिनापुर जा रहे थे। जब वे कस्बे के बाल आश्रम के समीप पहुंचे तो स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 

वहीं हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से मां और दोनों बेटों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां विशाल और विकराल की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल (18) पुत्र नोभार बार की मौत हो गई है। वहीं दूसरे भाई विकराल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना पुलिस के अनुसार अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

उधर, गंगानगर क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी युवक सुनील सैनी ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में नहाते समय डूब गया। वह कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी का छोटा भाई है। एनडीआरएफ और पुलिस युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:52 PM, 21-Dec-2022
बैंक में चोरी का प्रयास, गैस कटर से अलमारी काटने में नाकाम रहे चोर

सहारनपुर में देवबंद के खेड़ामुगल गांव में चोरों ने रात्रि के समय जिला को-ओपरेटिव बैंक की शाखा में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इतना ही नहीं चोरों ने गैस कटर से बैंक में रखी एक अलमारी को काटने की कोशिश भी की, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए। 



बुधवार की सुबह शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार बैंक में पहुंचे। भीतर पहुंचने पर उन्हें पिछले हिस्से की दीवार का कुछ हिस्सा टूटा हुआ मिला। सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

सूचना पर इंस्पेक्टर ह्रदय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना करते हुए शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। जानकारी होने पर बैंक के डीजीएम प्रवेश राठी और चेयरमैन करुण सिंह भी वहां पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली। 

पुलिस के मुताबिक, चोर बैंक के पिछले हिस्से की दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुसे और उन्होंने गैस कटर से अलमारी को काटने का प्रयास किया। लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए। 

इंस्पेक्टर का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली गई। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
05:45 PM, 21-Dec-2022
आचार संहिता उल्लंघन में विधायक अनिल को 15 दिन का कारावास
मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव 2017 के नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार को 15 दिन का कारावास और एक सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। सजा के खिलाफ अपील के लिए विधायक ने एक माह का समय मांगा। अदालत ने अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने फैसला सुनाया।

बसपा प्रत्याशी के तौर पर अंकित विहार निवासी अनिल कुमार 21 जनवरी 2017 को करीब सवा सौ समर्थकों और ढोल, नगाड़ों और लाउडस्पीकार के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। सिविल लाइन थाने के एसआई बाबू लाल ने सिटी मजिस्ट्रेट से प्रकरण की लिखित शिकायत की। इसके बाद अदालत में धारा 188 में परिवाद दर्ज कराया गया।  

प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफटीसी के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने प्रकरण की सुनवाई की। बुधवार को पुरकाजी विधायक अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। सजा के बाद बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर फैसले के खिलाफ अपील दायर करने के लिए एक माह का समय मांगा। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है, जिससे विधायक को राहत मिली।
04:58 PM, 21-Dec-2022

बुखार से एक युवती की उपचार के दौरान मौत

सहारनपुर के बड़गांव में गांव दल्हेड़ी में बुखार से एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव दल्हेडी निवासी सुन्दर कश्यप की बेटी सुनीता (18) को चार दिन पहले ही बुखार आया था। परिजनों ने उसे कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में पीड़िता को मलेरिया व टायफाइड की पुष्टि हुई। बुधवार को पीड़िता को साँस व खून की कमी होने के चलते हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे सहारनपुर मैडिकल रैफर कर दिया। पिलखनी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पीड़िता की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
04:58 PM, 21-Dec-2022

मिट्टी के डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

देवबंद में निर्माणाधीन देवबंद-रूडक़ी रेलवे लाइन में मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंपर की चपेट में आने से साइट पर काम कर रहे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

देवबंद में न्यू रूडक़ी रेलवे लाइन का निर्माण के लिए इन दिनों मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। ट्रक चालक मनीष यादव डंपर में मिट्टी भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राजेंद्र के मकान के निकट काम करने वाले करण निवासी पीलीभीत और राकेश निवासी बदायूं की बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान बदायूं निवासी राकेश (42) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल करण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में गांव के एक मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed