फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Neighbors absconding accused of molesting a minor in Paratapur, families surround CO

मेरठ: परतापुर में पड़ोसी ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फरार, परिजनों ने सीओ को घेरा

Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
सार

-आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सीओ को घेरा
-पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन, तब शांत हुआ मामला

विज्ञापन
Meerut: Neighbors absconding accused of molesting a minor in Paratapur, families surround CO
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

परतापुर में थाना क्षेत्र के काशी गांव में सोमवार देर शाम एक युवक ने अपने पड़ोसी नाबालिक बच्ची को दूध के बहाने अपने ही घर में बुला लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों का आता देख आरोपी युवक बच्ची को मौके पर छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद पड़ोसी बच्ची और उसके पिता को लेकर परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वावसन दिया है।

विज्ञापन


काशी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी 10 वर्षीय बच्ची को लेकर सोमवार देर रात परतापुर थाने पहुंचा और आरोप लगाते हुए बताया कि जब देर शाम उसके बच्चे घर के बाहर खेल रही थीं। उसका पड़ोसी युवक भूरा बच्चे को दूध पिलाने के बहाने अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्चे की चीख-पुकार सुनकर वहां पड़ोसियों को आता देख आरोपी भूरा वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़ित नाबालिक बच्ची अपने परिजन और पड़ोसियों के साथ परतापुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं सीओ ने पीड़ित बच्ची की शिकायत पर आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के रवैये से पीड़ित पक्ष नाराज थे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम भी दिया। इसी दौरान परतापुर थाने के एसओ सतीश कुमार का कहना है। कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद परिजन वापस लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed