फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Namo Bharat Rapid Metro train will run till Meerut South last of this month

मेरठ साउथ तक दौड़ने लगी नमो भारत: पीएम मोदी और सीएम योगी दिखा सकते हैं हरी झंडी, सात दिन में कर सकेंगे सफर

Wed, 19 Jun 2024 09:34 AM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला मेरठ
संकल्प रघुवंशी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jun 2024 09:34 AM IST
सार

मेरठवासियों को जल्द ही नमो भारत से सफर करने का माैका मिलेगा। इसी माह के अंत तक नमो भारत मेरठ साउथ स्टेशन तक चलने लगेगी। इस ट्रैक पर छोटी मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। अभी ट्रायल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Namo Bharat Rapid  Metro train will run till Meerut South last of this month
नमो भारत ट्रेन का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ (भूड़बराल) से चलकर मोदीनगर नॉर्थ के लिए रवाना हो रही है ...दरवाजों से सटकर न खड़े हों, अगला स्टेशन मोदीनगर साउथ है...परतापुर तिराहे के पास मेरठ साउथ स्टेशन पर ऐसा उद्घोष सुनाई देने लगा है। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक ट्रेन का रोज सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालन हो रहा है। ट्रेन मोदीनगर में यात्रियों को उतारकर मेरठ साउथ स्टेशन तक दौड़ रही है।

विज्ञापन


हर पंद्रह मिनट में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेन चल रही है। लोगों के लिए नमो भारत रैपिड ट्रेन को 24 जून से चलाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आ सकते हैं। इसके बाद टिकट लेकर कीजिए अपनी नमो भारत ट्रेन में सफर।

विज्ञापन

मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। यह स्टेशन मेरठ के बॉर्डर पर है, जिसके चलते मोहिउद्दीनपुर, भूड़बराल, बहादुर, अमीनगर, छज्जुपूर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों समेत मेरठ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले आठ लाख लोगों को इस ट्रेन का फायदा मिलने जा रहा है। रैपिड ट्रेन के चलने से मेरठ-गाजियाबाद और दिल्ली के बीच कारोबार बढ़ने के आसार हैं। ट्रेन के रूटों पर आने वाली प्रॉपर्टी के दामों में भी इजाफा होना तय है। एनसीआरटीसी की ओर से रैपिड कॉरिडोर के दिल्ली रोड और रुड़की रोड का जोनल प्लान का डिमांड सर्वे हो चुका है। अब इसे लागू करने की तैयारी है।
 

मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 23 किमी है, जिसमें 18 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किमी का सेक्शन भूमिगत है। मेरठ में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से 9 स्टेशन एलिवेटेड और 3 स्टेशन भूमिगत स्टेशन हैं। एक स्टेशन (डिपो स्टेशन) ग्राउंड लेवल पर होगा। अभी मेरठ नॉर्थ से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन हर पंद्रह मिनट में दौड़ रही है। नमो भारत जहां छह कोच की है तो वहीं मेट्रो तीन कोच की ट्रेन है।

चार स्टेशन पर रुकेगी रैपिड
नमो भारत रैपिड ट्रेन मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर रुकेगी। इन चार स्टेशनों के अलावा अन्य स्टेशनों पर सिर्फ मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में लोग लोग अपनी सुविधानुसार ट्रेन आगे जाने के लिए अपनी ट्रेन बदल सकेंगे। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी मेट्रो की ओर से मेरठ साउथ तक ट्रेन संचालन के लिए हाल ही में एनसीआरटीसी को प्रमाणपत्र दिया जा चुका है।

विज्ञापन

मेरठ में मेट्रो के स्टेशन और स्टॉपेज
मेरठ साउथ (एलिवेटेड), परतापुर (एलिवेटेड), रिठानी (एलिवेटेड), शताब्दी नगर (एलिवेटेड), ब्रह्मपुरी (एलिवेटेड), मेरठ सेंट्रल (भूमिगत), भैसाली (भूमिगत), बेगमपुल (भूमिगत), एमईएस कॉलोनी (एलिवेटेड), डौरली (एलिवेटेड), मेरठ नॉर्थ (एलिवेटेड), मोदीपुरम (एलिवेटेड) और मोदीपुरम डिपो (धरातल पर)। अभी आरआरटीएस का संचालन मोदीनगर नॉर्थ तक 34 किमी. में हो रहा है, मेरठ साउथ तक संचालन होते ही आठ किमी. का क्षेत्र और बढ़ जाएगा।

दो तरफ से होगा स्टेशन में प्रवेश
साउथ स्टेशन के दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सीढि़यों के साथ एस्केलेटर और लिफ्ट चालू हो गई हैं। टिकट लेने के बाद मेटल डिटेक्टर से सामान चेक किए जाने के बाद आपको कॉरिडोर में प्रवेश दिया जाएगा। यहां से तीसरी मंजिल पर जाकर आपको ट्रैक पर नमो भारत खड़ी मिलेगी। स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। यूपीएसएसफ जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षाकर्मियों की चेकिंग के बाद ही स्टेशन पर प्रवेश किया जा सकेगा।

 

सौ रुपये में पहुंच जाएंगे साहिबाबाद
अभी मोदीनगर नॉर्थ से साहिबाबाद तक ट्रेन का किराया साधारण 90 रुपये व प्रीमियम श्रेणी में 180 रुपये है। मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक किराया साधारण श्रेणी में 100 रुपये व प्रीमियम श्रेणी में 200 रुपये होगा। महज आधे घंटे में ही यह सफर पूरा हो जाएगा। ट्रेन में न्यूनतम किराया 20 रुपये है। यानी अगर आप रैपिड में सफर का मजा लेना चाहते हैं तो 20 रुपये का टिकट लेकर साउथ स्टेशन से मोदीनगर तक जा सकते हैं।

एप डाउनलोड कर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट
स्टेशन प्रभारी सिद्धार्थ कुमार सिंह व अवर अभियंता रितेश सोलंकी का कहना है कि ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें रूट के साथ ही किराए व यात्रा की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यूपीआई, गूगल पे आदि डिजिटल मोड में भी टिकट की धनराशि का भुगतान किया जा सकता है।

शॉपिंग, खान-पान और बैंकिंग की मिलेगी सुविधा
मेरठ साउथ मेरठ का पहला स्टेशन होगा जहां रैपिड व मेट्रो दोनों की सेवा मिलेंगी। रैपिड के लिए दो ट्रैक व मेट्रो के लिए एक ट्रैक बनाया गया है। तीन ट्रैक और तीन ही प्लेटफार्म हैं। इसमें ग्राउंड, मैजनीन, कॉनकोर्स और प्लेटफार्म कुल तीन लेवल हैं। इस स्टेशन की लंबाई करीब 215 मीटर और चौड़ाई 36 मीटर व ऊंचाई 22 मीटर है। 13 हजार वर्ग मीटर में दो पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें 1200 चौपहिया व दुपहिया वाहन खड़ा कर सकेंगे।

इसमें भूतल पर पार्किंग के बाद ऊपरी तल पर पहुंचा जा सकता है। स्टेशन प्रभारी सिद्धार्थ कुमार सिंह, इंजीनियरिंग एसोसिएट्स श्रीकांत साहू व अवर अभियंता रितेश सोलंकी ने बताया कि पीडी (पब्लिक डेवलपमेंट) के तहत रेस्तरां, खानपान, आउटलेट्स, शॉपिंग आउटलेट्स, बैंकों और कार्यालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थान रखा गया है। इसके ऊपरी तलब पर कॉनकोर्स क्षेत्र है जहां यात्री टिकट लेंगे और सामान की जांच होगी फिर सबसे ऊपर पहुंचकर ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
 

ये है किराया
मोदीनगर नॉर्थ से साहिबाबाद 180 -90
मोदीनगर दक्षिण से साहिबाबाद 160- 80
मुरादनगर से साहिबाबाद 120- 60
दुहाई डिपो से साहिबाबाद 100- 50
दुहाई से साहिबाबाद             80- 40
गुलधर से साहिबाबाद            60 -30
गाजियाबाद से साहिबाबाद 60- 30

मेरठ साउर्थ 
मेरठ साउथ से साहिबाबाद 200-100
मोदीनगर नॉर्थ से साहिबाबाद 180 -90
मोदीनगर नॉर्थ से गाजियाबाद 160- 80
मोदीनगर नॉर्थ से गुलधर 120 -60
मोदीनगर नॉर्थ से दुहाई            100 -50
मोदीनगर नॉर्थ से दुहाई डिपो 120- 60
मोदीनगर नॉर्थ से मुरादनगर 60 -30
मोदीनगर नॉर्थ से मोदीनगर दक्षिण 40 -20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed