{"_id":"5c84f144bdec22143439bc72","slug":"meerut-nagin-dance-of-bsp-councilor-video-becomes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा पार्षद ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा पार्षद ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Sun, 10 Mar 2019 04:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में डांस करते पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम वार्ड तीन के बसपा पार्षद के नागिन डांस का वीडियो वायरल हो गया। दिन भर सोशल मीडिया पर पार्षद का डांस छाया रहा। पार्षद गले में माला पहनकर डांसर के साथ कुछ इस तरह डांस कर रहे हैं जो दर्शकों के लिए तो रोमांच भरा हो सकता है लेकिन एक जनप्रतिनिधि के लिए अशोभनीय है। पार्षद सार्वजनिक स्थान पर डांस करते समय यह भूल गए कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं। डांस में कुछ अंश अश्लीलता परोसते नजर आ रहे हैं। पार्षद का वीडियो भी ऐसे अवसर पर बनाया गया जब एक धार्मिक कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि यह निगम पार्षद राजकुमार हैं। 26 फरवरी संत रविदास शोभा यात्रा के दौरान इनका वीडियो बनाया गया। पार्षद का कहना है कि शोभा यात्रा का समापन भगवतपुरा स्थित रविदास मंदिर पर किया गया था। उस समय सभी सदस्यों ने डांस किया था। उनमें हम भी शामिल थे। डांस का वीडियो झूठा नहीं है बल्कि मेरे शुभचिंतकों ने वीडियो वायरल करके सही मार्ग दिखाने का भी काम किया है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें सार्वजनिक स्थान पर डांस नहीं करना चाहिए था। उसको लेकर अब पश्चाताप हो रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/