{"_id":"5fd06c888ebc3e40fb197ce5","slug":"meerut-nagar-nigam-team-went-to-seal-hotel-returned-with-check-of-ten-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स वसूली में फिसड्डी मेरठ, होटल सील करने गई निगम की टीम, 10 लाख का चेक लेकर लौटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स वसूली में फिसड्डी मेरठ, होटल सील करने गई निगम की टीम, 10 लाख का चेक लेकर लौटी
Wed, 09 Dec 2020 11:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:49 AM IST
सार
- 25 लाख रुपये है बकाया, 15 लाख रुपये के लिए मांगा 15 दिसंबर तक का समय
विज्ञापन
चेक बुक
- फोटो : PTI
विस्तार
हाउस टैक्स वसूली में फिसड्डी चल रहे मेरठ नगर निगम ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित होटल कंट्री इन को 25 लाख के बकाया हाउस टैक्स में सील करने पहुंची नगर निगम टीम को होटल प्रबंधन ने 10 लाख का चेक थमा दिया। बाकी टैक्स के लिए 15 दिसंबर तक जमा करने का वादा किया। इसके बाद टीम सीलिंग की कार्रवाई किये बगैर लौट आई।
विज्ञापन
मंगलवार को कंकरखेड़ा जोन के संपति प्रभारी राजेश कुमार सिंह प्रवर्तन दल के साथ होटल कंट्री इन को सील करने पहुंची। इसका पता स्टाफ को चला तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
प्रबंधन ने टीम से कुछ समय देने की मांग की, जिसे निगम अधिकारियों ने नहीं माना और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद प्रबंधन ने 10 लाख रुपये का चेक दिया। बाकी बचे 15 लाख रुपये 15 दिसंबर तक देने का वादा किया।
विज्ञापन
इस पर निगम टीम सहमत हो गई और सीलिंग की कार्रवाई किए बगैर लौट आई। कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि होटल कंट्री इन पर 25 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया चल रहा था।
निगम ने इसके लिए कई नोटिस दिए लेकिन जमा नहीं किया। टीम सीलिंग की कार्रवाई करने गई तो 10 लाख रुपये का चेक दे दिया। बाकी 15 लाख रुपये देने के लिए 15 दिसंबर का समय मांगा है। सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा जोन में 11 से ज्यादा लोगों पर 20 लाख से ज्यादा हाउस टैक्स बकाया चल रहा है। इन सबके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।