नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा: मेरठ में पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, नगरायुक्त ने सदन छोड़ा
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। पार्षदों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार पर नारेबाजी की, जिसके बाद आयुक्त अधिकारियों संग सदन छोड़कर चले गए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया अकेले सदन में बैठे रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पार्षदों ने जोरदार नारेबाजी की। पार्षद पवन चौधरी और संजय सैनी ने स्ट्रीट लाइट वापस कर दी और सदन में एक ठेकेदार का आशीर्वाद लेने का मामला उठाया।
पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है और नगर आयुक्त इसमें संलिप्त हैं। हंगामा बढ़ते देख नगर आयुक्त सौरभ गंगवार अपने अधिकारियों के साथ सदन छोड़कर बाहर चले गए।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम कुरैशी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
इसके बाद माहौल और गरमा गया। नगर निगम के कर्मचारी और पार्षद आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस बीच, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सदन में अकेले बैठकर स्थिति संभालने की कोशिश करते रहे। पार्षदों ने महापौर से मांग की कि उन्हें नगर आयुक्त के पास लेकर जाया जाए। बोर्ड बैठक में बवाल की स्थिति बनी हुई है और आगे और भी टकराव की आशंका जताई जा रही है।