{"_id":"6936aa9e306be564ce071305","slug":"meerut-mla-rafiq-ansari-questions-sir-verification-says-all-residents-in-meerut-are-indians-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: SIR पर भड़के विधायक रफीक अंसारी, बोले-बीएलओ को नहीं पता वे क्या कर रहे? शहर में सभी हिन्दुस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: SIR पर भड़के विधायक रफीक अंसारी, बोले-बीएलओ को नहीं पता वे क्या कर रहे? शहर में सभी हिन्दुस्तानी
Mon, 08 Dec 2025 04:08 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:08 PM IST
सार
मेरठ में चल रहे SIR सत्यापन पर सपा विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि बीएलओ को सही ट्रेनिंग नहीं दी गई है, जिसके कारण सत्यापन प्रक्रिया में भ्रम की स्थिति है। रोहिंग्या और बाहरी लोगों को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरठ में सभी हिन्दुस्तानी रहते हैं।
विज्ञापन
शहर विधायक रफीक अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में चल रही SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया को लेकर सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ बिना उचित ट्रेनिंग के सत्यापन कर रहे हैं, जिससे मतदाता सूची संशोधन में त्रुटियां हो रही हैं।
विज्ञापन
बीएलओ को नहीं पता वे क्या कर रहे हैं: रफीक अंसारी
विधायक ने कहा कि सत्यापन कार्य शुरू करने से पहले बीएलओ को विस्तृत प्रशिक्षण देना अनिवार्य था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीएलओ को समझ ही नहीं है कि उन्हें करना क्या है, इसी कारण मतदाताओं में भ्रम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Weather: पश्चिमी यूपी में ठंडी हवा का कहर, तापमान फिसला-दिनभर चली शीत लहर, प्रदूषण भी घटा
विज्ञापन
Trending Videos
रोहिंग्या-बांग्लादेशी विवाद पर दिया जवाब
शहर में रोहिंग्या या बांग्लादेशियों के रहने को लेकर उठ रही चर्चाओं पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि मेरठ में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा- 'मेरठ में कोई रोहिंग्या, पाकिस्तानी या बांग्लादेशी नहीं है, यहां रहने वाले सभी हिन्दुस्तानी हैं।
SIR प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही राजनीतिक हलचल
सत्यापन अभियान की गति बढ़ने के साथ ही कई क्षेत्रों में लोगों की शिकायतें सामने आ रही हैं। विपक्षी दल इसे प्रशासनिक लापरवाही बता रहे हैं, जबकि अधिकारी प्रक्रिया को नियमसम्मत बता रहे हैं।