फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minor Girl Escapes After a Year, Accused and Family Booked

Meerut: अगवा कर दुष्कर्म, एक साल बाद बंधन से छूटी नाबालिग, आरोपी व परिजनों पर गंभीर आरोप

Mon, 15 Sep 2025 10:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Sep 2025 10:45 AM IST
सार

मेरठ में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता एक साल बाद आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। मेडिकल थाने में आरोपी युवक और परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Meerut: Minor Girl Escapes After a Year, Accused and Family Booked
दुष्कर्म।

विस्तार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले का युवक उनकी 14 वर्षीय बेटी को करीब एक साल पहले बहला-फुसलाकर ले गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उसे पहले बाहर ले गया और बाद में अपने परिजनों की मदद से जबरन उसकी शादी कर दी। इस दौरान किशोरी को कई महीनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता हाल ही में किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी युवक अजय, उसकी मां, बहन और एक रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण, जबरन शादी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed