फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minister Kapil Dev Aggarwal says Tax money no longer goes to goons, it is spent in development

Meerut: मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले- टैक्स का पैसा अब गुंडों के पास नहीं जाता, विकास में लगता है

Mon, 24 Apr 2023 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Apr 2023 02:02 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की नामांकन जनसभा में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अब टैक्स का पैसा गुंडों को नहीं जाता, बल्कि विकास कार्यों में लगता है।

विज्ञापन
Meerut: Minister Kapil Dev Aggarwal says Tax money no longer goes to goons, it is spent in development
भाजपा की नामांकन सभा में शामिल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की नामांकन जनसभा में भाजपा के पश्चिमी यूपी के तमाम नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो विकास कार्य कराए हैं वे अब तक किसी सरकार ने नहीं कराए हैं।

विज्ञापन


वहीं भाजपा के महानगर प्रभारी नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पिछली बार हम उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर हार गए थे। इस बार सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: सहारनपुर में मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-अतीत हो गए माफिया-अपराधी, यूपी में भयमुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा करते हुए हारी हुई सीट को बड़े अंतर से जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिनको भी टिकट दिया है, उन सभी को तन-मन-धन से समर्थन दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर प्रचार करें। 

कार्यकम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार भाजपा का मेयर नहीं होने के कारण मेरठ विकास से पिछड़ गया, इस बार ऐसा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा की देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विकास कार्य किए हैं, आज तक कोई सरकार नहीं पाई।

कहा कि समाजवादी पार्टी के पास आज कोई एजेंडा नहीं है। वे न अतीक के बारे में कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। कहा कि पहले व्यापारी टैक्स देते तो वो गुंडों को जाता था, अब ये पैसा प्रदेश के विकास में लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed