फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mini saved her owners son by sacrificing her life, even after being bitten 26 times

Meerut: अपनी जान देकर मालिक के बेटे को बचाया, 26 बार काटा फिर भी सांप से नहीं डरी मिनी

Thu, 05 Jun 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में नगर पंचायत दौराला के वार्ड छह कुत्ते की वफादारी का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक डॉगी अपने मालिक के बेटे की जान बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई और अपनी जान गंवा दी।

विज्ञापन
Meerut: Mini saved her owners son by sacrificing her life, even after being bitten 26 times
डॉगी मिनी व रसल वाइपर सांप - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के दौराला में नगर पंचायत दौराला के वार्ड छह के मोहल्ला रामपुरी निवासी कल्लू के घर में घुसे रसल वाइपर नामक सांप से उसका अमेरिकन बुल नस्ल का पालतू कुत्ता (फिमेल) भिड़ गया। सांप के लगातार डसने से कुत्ते की कुछ ही समय में मौत हो गई।

विज्ञापन


मोहल्ला रामपुरी निवासी कल्लू सिंह ने बताया कि उसके घर में रात्रि में एक सांप घुस आया था। सांप को देख बरामदे में उसकी अमेरिकन बुल नस्ल का पालतू कुत्ता सांप से भिड़ गया। सांप ने उसे कई जगह काटकर घायल कर दिया। वह भौंकने की आवाज सुनकर बाहर आए तो कुत्ता बेहोश पड़ा था और सांप फुंकार मार रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरगिस खान की संपत्ति का खुलासा: लग्जरी कारों, बार, पेट्रोल पंप व करोड़ों की भूमि, सपा सरकार में बोलती थी तूती

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप के काटने से कुत्ते की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया। सांप मित्र अवी ने बताया कि यह सांप रसल वाइपर प्रजाति का है।

सरधना रेंज क्षेत्र में 28 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। जिनमें रसल वाइपर कोबरा और कोमनक्रथ जहरीले सांपों की श्रेणी में आते हैं। जिनमें गुसैल प्रवृति का रसल वाइपर सबसे जहरीला सांप है। यह सांप काटने के बाद एमोटाॅक्सिन जहर छोड़ता है। इसके काटने पर खून जम जाता है और एक घंटे में ही मौत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed