फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Milk merchant shot dead by miscreants, villagers create ruckus at police station

Meerut: दूध व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

Wed, 01 Jun 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 PM IST
सार

मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दूध व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं बुधवार सुबह घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन
Meerut: Milk merchant shot dead by miscreants, villagers create ruckus at police station
मृतक सोनू का फाइल फोटो व थाने पर जुटे ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा में मंगलवार रात एक दूध व्यापारी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थानें में धरना प्रर्दशन किया। वहीं घटना का लेकर पूछताछ के लिए पुलिस ने आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मीरपुर जखेड़ा निवासी सोनू उर्फ बादल पुत्र प्रकाश  (30) अपने भाई अनिल के साथ गांव में दूध का व्यापार करता था। भाई अनिल ने बताया कि मंगलवार की रात खरीदा गया दुध सप्लाई करने के लिए सोनू कस्बा सिवाल खास स्थित दूध प्लांट पर बोलेरो गाड़ी से गया था। रात दस बजे तक वापस न लौटने पर उसके मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन मोबाइल पर घंटी जाती रही।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सिवालखास दूध के प्लांट पर कॉल कर सोनू के बारे में जानकारी ली। पता चला कि सोनू एक घंटे पहले प्लांट से चला गया था। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई तो वे उसकी तलाश में निकले। सिवाल जखेड़ा मार्ग पर सोनू की बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी मिली। वीं गाड़ी में ड्राइवर सीट पर सोनू घायल पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी।

 

परिजन सोनू को उपचार के लिए  मेरठ के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर जांच कर बोलेरो गाड़ी को थाने ले आई। 
 

बुधवार सुबह बडी संख्या में ग्रामीण और महिलाए थाने पहुंच गई और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर थाना प्रभारी संजय वर्मा के घटना की सही जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार करने के आश्वान पर ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं मृतक सोनू के भाई अनिल के अनुसार घटना का कारण ग्राम प्रधानी का चुनाव है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed