फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man used to sexualy assault minor girls by showing them porn videos

अश्लील वीडियो दिखाकर बच्चियों से करता था हैवानियत, मासूमों ने खोली सारी हकीकत

Fri, 03 May 2019 11:51 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut man used to sexualy assault minor girls by showing them porn videos
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की पॉश कॉलोनी में हैवानियत की हद पार करने वाले विमल चंद ने नौकरानी के जरिये दरिंदगी की शुरुआत की थी। नौकरानी ही बच्चियों को हैवान के पास लाकर छोड़ती थी। लैपटॉप व मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यह आरोपी मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसकी घिनौनी हरकतों का खुलासा हुआ तो बच्चियों ने भी उसकी सारी पोल खोल दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हैवान विमल चंद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। एलआईसी साकेत में अधिकारी पद से रिटायर्ड होने पर विमल ने एक दूसरी बीमा कंपनी में जॉब की। दिसंबर 2018 को वह उक्त कंपनी से भी रिटायर्ड हो गया। उसके मकान में एक नौकरानी घरेलू काम करने आती थी। 
विज्ञापन

अकेला होने के चलते नौकरानी से उसके संबंध हो गए थे। नौकरानी ही छोटी बच्चियां को बहला फुसलाकर विमल चंद के घर पर लाती थी। जहां पर विमल चंद बच्चियां से दरिंदगी करता था। दीपावली के बाद विमल ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। वह बच्चियों से हैवानियत करता था, जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद होता गया।          

सौंपने के बाद वहीं रहती थी नौकरानी 
मासूम बच्चियों को नौकरानी हैवान विमल चंद के घर पर लाती थी। इतना हीं नहीं अपने सामने ही बच्चियों के साथ हैवानियत कराती थी। यह हैवान महिला और बच्चियों के साथ दरिंदगी करता है। पुलिस ने तीन बच्चियों से सारी जानकारी जुटाई है। 

पैसे देकर करता था मुंह बंद 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चियों को मोबाइल और लैपटॉप पर अश्लील वीडियो भी दिखाता था। यह भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हैवानियत का दंश झेल रही इन बच्चियों की आवाज तो निकलीं। लेकिन हैवान ने पैसा देकर उनके मुंह बंद कर दिए। 

तीन बच्चियों से दुष्कर्म की पुष्टि 
अब मासूम बच्चियों ने भी इस हैवान की पोल खोली। महिला थाने में बच्चियों के 161 के बयान दर्ज किये। जिसमें बच्चियों ने महिला पुलिस को हैवानियत की सारी कहानी बताई। पुलिस ने तीन बच्चियों का मेडिकल भी कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्चियों ने बताया कि किस तरह से वह झांसा देकर और धमकाकर उनके साथ अनैतिक कार्य करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed